एक्सप्लोरर

BJP के मंत्री जीवेश कुमार को हटाने की मांग, RJD का दरभंगा में धरना, कहा- 'जब प्रधानमंत्री की मां…'

RJD Protest: आरजेडी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि मंत्री जीवेश कुमार का यह व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. इस प्रकार का व्यवहार किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए शोभा नहीं देता.

बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट प्रकरण ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. इस घटना के बाद विपक्षी नेताओं ने मंत्री जीवेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को दरभंगा के कर्पूरी चौक पर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया. आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मंत्री जीवेश की गिरफ्तारी और पद से हटाए जाने की मांग की.

इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सिंहवाड़ा थाना पहुंचे थे और दिलीप सहनी के समर्थन में खड़े होकर मंत्री जीवेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. मंगलवार को आयोजित महाधरना में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक भोला यादव, पूर्व मंत्री ललित यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने मंत्री जीवेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग की और कहा कि सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है.

'यह व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ'

आरजेडी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि मंत्री जीवेश कुमार का यह व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूट्यूबर दिलीप सहनी को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने जर्जर सड़क को लेकर सवाल उठाया. भोला यादव ने कहा कि दिलीप सहनी अतिपिछड़ा मल्लाह जाति से आते हैं, लेकिन मंत्री ने सामंतवादी सोच के तहत उन्हें भरी भीड़ में अपमानित किया और गाड़ी में खींचने का प्रयास भी किया. यह घटना उसी प्रवृत्ति का परिचय है जो 90 के दशक में दलित और पिछड़े समाज के साथ होती थी.

'…तब बीजेपी ने देशभर में प्रदर्शन किया था'

उन्होंने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपशब्द कहे गए थे, तब बीजेपी ने पूरे देशभर में प्रदर्शन किया था, लेकिन अब जब एक अतिपिछड़ा समाज के बेटे और उसकी मां के साथ अभद्रता हुई, तो उसी समाज के मंत्री मदन सहनी ने नैतिक आधार पर इस्तीफा क्यों नहीं दिया? आरजेडी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि मंत्री जीवेश कुमार को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए. उनका कहना है कि इस प्रकार का व्यवहार किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए शोभा नहीं देता और इससे जनता में गलत संदेश जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget