एक्सप्लोरर

Rohini Acharya: 'बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लाठी और कुर्सी से किया हमला', रोहिणी आचार्य ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

Saran Lok Sabha Seat: सारण में जमकर बवाल हो गया. भिखारी ठाकुर चौक के पास बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान समर्थकों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाया.

Rohini Acharya: सारण से आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने गंभीर आरोप लगाया है. रोहिणी आचार्य ने कहा कि जब वह पाकरे बूथ के अंदर थीं तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर लाठी और कुर्सी से हमला करने की कोशिश की. मारने के लिए पत्थर भी उठा लिए थे. बीजेपी कार्यकर्ता बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश कर रहे थे. इसका विरोध करने पर हमला किया. हमले से गार्ड्स ने बचाया.

बिहार के सारण में भिखारी ठाकुर चौक पर बीजेपी समर्थकों और राजद समर्थकों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चला है. लोगों ने आरजेडी उम्मीदवार डॉ. रोहिणी आचार्य पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया है. साथ ही ये भी कहा कि राजद उम्मीदवार डॉ. रोहिणी आचार्य भिखारी ठाकुर चौक स्थिति बूथ संख्या 118/19 पर बार बार आ रही थीं जिसके बाद राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के समर्थक और बीजेपी समर्थकों में जमकर झड़प हो गया और पथराव शुरू हो गया.

 आपस में भिड़े बीजेपी और राजद समर्थक

वहीं, इस घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि राजद उम्मीदवार डॉ. रोहिणी आचार्य को किसी ने सूचना दी कि भिखारी ठाकुर चौक पर गोली चली है जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. इसके बाद रोहिणी आचार्य पर बीजेपी समर्थकों ने आरोप लगाया है कि राजद उम्मीदवार डॉ. रोहिणी आचार्य बूथ कैप्चरिंग करने बार बार आ रही हैं जिसके बाद विवाद बढ़ने लगा फिर राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए. बीजेपी समर्थकों ने राजीव प्रताप रूडी के नारे लगाने शुरू कर दिए फिर विवाद बढ़ता गया और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए.

वहीं, राजद समर्थकों ने डॉ. रोहिणी आचार्य पर हमला होने की बात कही है. 

क्या कहते हैं जिलाधिकारी?

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने घटनास्थल निरीक्षण किया. बताया कि घटना की जांच की जा रही है. वहीं, सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि तेलपा के पास बूथ नंबर 118/19 पर कोई घटना नहीं हुई है. बूथ पूरी तरह सेफ है. ईवीएम प्रस्थान भी कर चुकी है  प्राप्त सूचना है कि यहां पर दोनों पक्ष के बीच मे कुछ कहा सुनी हुई है. इसके बाद पत्थरबाजी की घटना हुई है. सुरक्षा बल वहां पहुंचकर स्थिति को नियंत्रिण किया. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Road Accident: नवादा में ट्रैक्टर की चपेट में आने दो चचेरे भाई समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget