एक्सप्लोरर

Road Accident: नवादा में ट्रैक्टर की चपेट में आने दो चचेरे भाई समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

Nawada News: मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. सड़क दुर्घटना में मृत युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Road Accident: नवादा में एनएच 20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमेरिका बिगहा गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की सोमवार को मौत हो गई. मृतक की पहचान नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के गिरियक बिगहा निवासी द्वारिका यादव के 30 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार उर्फ कारू, अवधेश मिस्त्री के 23 वर्षीय पुत्र रौशन मिस्त्री और सरयू यादव के 14 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार के रूप में हुई है. मृतक सुबोध व शंकर रिश्ते में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं. घटना के विरोध में परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक एनएच-20 को जाम कर दिया.

ओडिशा से आ रहा था सुबोध 

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबोध ओडिशा में जिंदल कंपनी में काम करता था. वह कंपनी के ट्रेलर के ड्राइवर था. सोमवार की सुबह वह ओडिशा से नवादा तक पहुंचा था. सोमवार को अपने चचेरे भाई शंकर और रौशन के साथ अमेरिका बिगहा जा रहा था. इस दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल डाला. 

दो युवकों की घटनास्थल पर हो गई मौत 

एनएच 20 पर फोरलेन में ट्रैक्टर गलत दिशा में थी. ट्रैक्टर ने सीधे बाइक सवार को कुचल दिया. जिससे सुबोध व रौशन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, शंकर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन उसे सदर अस्पताल से लेकर दूसरे अस्पताल चले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 घटना के विरोध में एनएच 20 को कर दिया जाम 

दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ वहां पर जुट गई. इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीणों व परिजनों ने अमेरिका बिगहा के समीप एनएच 20 को जाम कर दिया. तकरीबन तीन घंटे तक सड़क जाम रह. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. इसकी जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची. लोग को काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम को समाप्त हटाया गया. इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

 मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

इधर, दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था. सुबोध की पत्नी अंतर देवी रोते हुए बेसुध हो जा रही थी. रौशन की पत्नी मंजू देवी का भी बुरा हाल था. शंकर अपने घर का सबसे छोटा बेटा था. परिजनों के विलाप से माहौल पूरी तरह गमगीन बना रहा. वहीं, थाना प्रभारी विजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: Nawada crime: नवादा में छज्जा गिरने से व्यक्ति की मौत मामले में आया नया मोड़, परिजनों ने किया सड़क पर बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget