एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RJD का बड़ा बयान- लालू के आशीर्वाद से नीतीश कुमार CM, कहा- हमारे 79 विधायक... हम बड़े भाई

RJD Bhai Virendra: आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने आशीर्वाद वाला बयान दे दिया. 2022 में एनडीए से जब नीतीश अलग हुए थे तो बीजेपी ने भी कुछा ऐसा ही कहा था.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने यह साफ कह दिया है कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के आशीर्वाद से आज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री हैं. सोमवार (15 जनवरी) को पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बातें आरजेडी के विधायक और पार्टी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहीं. उन्होंने कहा कि हमारे 79 विधायक हैं तो बड़े भाई हम लोग ही न हैं.

इससे पहले भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमारा गठबंधन अटूट है, मजबूत है और आगे बढ़ रहा है. चाहे वह नौकरी देने का मामला हो, बिहार की जनता को हो रही कठिनाइयों का समाधान हो, इस पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव लगातार लगे हैं. सीट बंटवारा हो गया है? इस सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि एकदम सब तय हो गया है. कांग्रेस 11 सीट मांग रही है. वामपंथी पार्टी पांच सीट मांग रही है. इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि मांगना काम है. हर दल के लोग मांगते हैं. मांगने से नहीं मिलता है. जिसकी जितनी जमीनी हकीकत होती है वो मान जाते हैं समय पर. शीर्ष नेतृत्व तय कर चुके हैं. गुप्त रूप से रखा गया है.

आरजेडी नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन में जो भी दल शामिल हैं सब एक साथ लड़ेंगे. और एक बैनर के तले लड़ेंगे. 16 दिनों से लालू प्रसाद यादव की और नीतीश कुमार की कोई बात या मुलाकात नहीं हुई है? इस पर कहा कि वो लोग किस हॉटलाइन पर बात करते हैं ये हमको और आपको पता चलेगा क्या?

'हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार पीएम बनें'

इस सवाल पर कि दही-चूड़ा भोज पर लालू यादव ने इस बार नीतीश कुमार को तिलक नहीं लगाया. भाई वीरेंद्र ने जवाब में कहा, "लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद है तब न मुख्यमंत्री हैं. 79 विधायक हमारा है तो बड़े भाई हम लोग ही न हैं." वहीं पत्रकारों के एक और सवाल पर कि क्या लालू के आशीर्वाद से नीतीश कुमार पीएम बनेंगे? इसके जवाब में कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार का लोग पीएम बने. बिहार ऐसा राज्य है जिसने देश को राष्ट्रपति दिया है. इस बार इंडिया गठबंधन बना है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम बनें. 

बता दें कि 2022 में जब एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार आरजेडी के साथ चले गए थे तो उस वक्त भी कुछ वैसा ही हुआ था जैसा आज हुआ है. बीजेपी के नेताओं की ओर से बयान दिए जा रहे थे उस वक्त कि नीतीश कुमार बीजेपी के आशीर्वाद और कृपा से सीएम बने हैं. अब फिर उसी तरह की बात आरजेडी ने कर दी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार के मंत्री ने खुद कर दी 'खेला' की बात, रत्नेश सदा ने कह दिया... कोई ऐतराज नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget