एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार के मंत्री ने खुद कर दी 'खेला' की बात, रत्नेश सदा ने कह दिया... कोई ऐतराज नहीं

JDU Minister Ratnesh Sada: जेडीयू कोटे से मंत्री रत्नेश सदा मीडिया के सवालों का सोमवार को जवाब दे रहे थे. रत्नेश सदा ने जीतन राम मांझी पर भी पलटवार करते हुए कहा कि वो बेबुनियाद बातें करते हैं.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की मौजूदा सरकार को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि महागठबंधन सरकार (Mahagathbandhan Sarkar) की ओर से दावा किया जा रहा है कि सब कुछ ठीक है. बीजेपी डरी हुई है. सियासी गलियारों में इन तमाम चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी के नेता ने खेला की बात कर दी है. सोमवार (15 जनवरी) को मीडिया से बात करते हुए मंत्री रत्नेश सदा (JDU Ratnesh Sada) ने बड़ा बयान दिया है.

जेडीयू कोटे से मंत्री रत्नेश सदा ने कहा, "अगर देश के प्रधानमंत्री किसी से डरते हैं तो नीतीश कुमार से डरते हैं. हम तो बार-बार कहते हैं कि वो 24 कैरेट सोना नहीं हैं. जात-पात, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद करते हैं. हमारे मुख्यमंत्री सभी वर्ग, सभी धर्म, सभी जाति को लेकर राजनीति करते हैं." इस सवाल पर कि अगर ऐसा है तो नीतीश कुमार को चेहरा क्यों नहीं बनाया जा रहा है? कांग्रेस क्यों नहीं चाह रही है? इस पर रत्नेश सदा ने कहा कि कोई ऐतराज नहीं है. समय आएगा देख लीजिएगा.

'बीजेपी वाले मछली की तरह छटपटा रहे हैं'

इस दौरान मंत्री रत्नेश सदा ने व्यक्तिगत तौर पर जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया जाए और फिर देखिए देश में क्या खेला होता है. वहीं दूसरी ओर जीतन राम मांझी की ओर से इन दिनों दिए जा रहे बयानों पर उन्होंने कहा कि बिहार में कोई खेला नहीं होने वाला है. जीतन राम मांझी बेबुनियाद बात करते हैं. जब से हमलोग अलग हुए हैं बीजेपी वाले मछली की तरह छटपटा रहे हैं.

बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर मंत्री रत्नेश सदा के यहां चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे. हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है. नीतीश कुमार राबड़ी आवास भी चूड़ा-दही खाने पहुंचे थे. बिहार की सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: महागठबंधन में हो गया सीटों पर फैसला? CM नीतीश से मुलाकात के बाद तेजस्वी का आया ये जवाब

                            

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget