एक्सप्लोरर

Bihar Sikshak Bahali: आ गई शिक्षक भर्ती की तारीख, आवेदन करने से पहले जान लें नोटिफिकेशन में क्या-क्या है?

Bihar Teacher Recruitment: मुख्य परीक्षा के पेपर वन (नौवीं से 10वीं) और पेपर टू (11वीं और 12वीं) में अब 150 की जगह 120 प्रश्न ही पूछे जाएंगे.

पटना: बीपीएससी (BPSC) से बिहार में एक लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षकों की बहाली होनी है. इस संबंध में अब नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. शिक्षक भर्ती के लिए 15 जून से 12 जुलाई तक आवेदन भरने की तिथि रखी गई है. जारी अधिसूचना के तहत प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा एक से पांच तक) की बहाली में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण मिलेगा. बीपीएससी के माध्याम से यह परीक्षा कक्षा एक से लेकर 12वीं तक की ली जाएगी.

मुख्य परीक्षा के पेपर वन (8वीं से 10वीं) और पेपर टू (11वीं और 12वीं) में अब 150 की जगह 120 प्रश्न ही पूछे जाएंगे. हिंदी, उर्दू, बांग्ला यानी भाषा के पेपर में 100 प्रश्न होंगे. यह क्वालीफाई होगा. बताया गया है कि अभ्यर्थियों की उम्र का निर्धारण एक अगस्त 2023 से होगा.

सिलेबस को लेकर दूर कर लें कन्फ्यूजन

कक्षा एक से पांच तक के अभ्यर्थियों का सिलेबस एससीईआरटी (SCERT) से रहेगा. कक्षा 9, 10, 11 और 12 में एनसीईआरटी (NCERT) के आधारित प्रश्न होंगे. इसके साथ ही बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा है. सबसे खास बात है कि बीएड अपीयरिंग वाले अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा. ऐसे अभ्यर्थी 31 अगस्त 2023 तक यदि बीएड परीक्षा में शामिल हो जाते हैं तो मौका मिलेगा.

सत्र 2021-23 तक के वैसे अभ्यर्थी जो सीटीईटी (CTET) पास हो गए हैं लेकिन बीएड का सेशन लेट है, वैसे विश्वविद्यालयों को निर्धारित तिथि से पहले परीक्षा करानी होगी. आवेदन के वक्त ही अभ्यर्थियों से सभी प्रकार के कागजात लिए जाएंगे. इसके लिए आयोग आवेदन के फॉर्मेट पर वेबसाइट पर अपडेट करेगा ताकि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को किसी प्रकार परेशानी न हो. आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों को अपलोड करना होगा. इसमें गड़बड़ी करने वाले अभ्यर्थियों को काली सूची में डाल दिया जाएगा.

उम्र को लेकर कितनी दी गई छूट?

कंप्यूटर विज्ञान के अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में आठ वर्ष की छूट दी गई है. शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके तहत इस नियमावली के लागू होने के पहले एसटीईटी-2019 की पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कंप्यूटर विज्ञान के अभ्यर्थियों को इस नियमावली के लागू होने के पश्चात नियुक्ति के पहली बार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा?

अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में छह लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे तो दो शिफ्ट में परीक्षा होगी. छह लाख या उससे कम अभ्यर्थी होने पर एक शिफ्ट में ही परीक्षा ली जाएगी. वैसे अभ्यर्थी जो नियोजित शिक्षक हैं वे अगर परीक्षा में शामिल होते हैं तो उनसे वीक्षक का काम नहीं लिया जाएगा. इसी साल 2023 में परीक्षा के साथ-साथ रिजल्ट की भी घोषणा की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Murder: भागलपुर में जमीन कारोबारी की हत्या, एक गोली कनपटी तो तीन पीठ में मारी गई, भाई का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget