एक्सप्लोरर

Elections 2024: '400 क्या... 40 सीट भी नहीं आएगी...', RJD ने बीजेपी के लिए क्यों कही ये बात? समझिए

Lok Sabha Elections: आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बीजेपी पर हमला किया है. कहा कि बीजेपी को राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता नहीं मिल रहे हैं चुनाव लड़ने के लिए.

पटना: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) ने आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. उनके इस फैसले को अलग-अलग पार्टी के नेता अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं और बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं. बिहार में भी इसको लेकर अलग माहौल बन गया है. आरजेडी ने हमला करते हुए कहा है कि बीजेपी भोजपुरी कलाकारों के भरोसे है.

सोमवार (04 मार्च) को आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बयान देते हुए कहा कि बीजेपी के खिलाफ में देश में जो माहौल है और जनता में जो आक्रोश है उसका एहसास बीजेपी के उम्मीदवारों को भी होने लगा है. आसनसोल से बीजेपी ने पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने चुनाव लड़ने से इनका कर दिया. अब दूसरी ओर अक्षरा सिंह का नाम आ रहा है.

'बीजेपी की खुल गई पोल...'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी को राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता नहीं मिल रहे हैं चुनाव लड़ने के लिए. कलाकारों के भरोसे चुनाव जीतना चाहते हैं. बीजेपी का 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया तय है. ये एहसास सबको है इसलिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं. कहा- "चाहे पीटें जितना ढोल, बीजेपी की खुल गई पोल." आरजेडी नेता ने कहा कि 400 सीट क्या, 40 सीट भी बीजेपी को नहीं आएगी.

बता दें कि पवन सिंह को बीजेपी की पहली लिस्ट में ही जगह मिली थी. आसनसोल से पार्टी ने नाम की घोषणा कर दी थी. आज सोमवार को ही पवन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. वहीं दूसरी ओर इस सीट से अक्षरा सिंह का भी नाम सामने आ रहा है. कहा जा रहा है पवन सिंह के मना करने के बाद इस सीट से अक्षरा सिंह को टिकट मिल सकता है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी बीजेपी की ओर से नहीं हुई है. इस तरह के नामों के सामने आने के बाद आरजेडी ने बीजेपी पर हमला किया है.

यह भी पढ़ें- रैली में खूब गरजे लालू... अब बेल कैंसिल करने की मांग, BJP और JDU का RJD सुप्रीमो पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट LIVE: प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget