एक्सप्लोरर

Udhayanidhi Sanatan Row: 'सनातन' पर उदयनिधि के बयान पर RJD बोली- अविलंब माफी मांगे, जेडीयू का स्टैंड साफ नहीं

Udhayanidhi Statement Controversy: उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद बिहार में राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस बयान पर महागठबंधन के नेता बोलने से बच रहे हैं.

पटना: उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के बयान पर आरजेडी (RJD) प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने रविवार को कहा कि इस देश की खूबसूरती है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. यह हमारी सभ्यता संस्कृति है. सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए. हमारे नजर में सनातन धर्म (Sanatan Dharm) सर्वश्रेष्ठ है. हमारा सनातन धर्म कहता है कि सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, लेकिन धर्म के नाम पर बीजेपी (BJP) लड़ाई झगड़ा कराकर राजनीति करती है. किसी ने इस तरह का बयान अगर दिया है तो अविलंब उन्हें सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए. वहीं, इस पर जेडीयू (JDU) के प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जो संविधान है वह रामायण, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब, बाइबल है. हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.

बीजेपी वाले फर्जी हिंदू हैं- जेडीयू

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर बीजेपी राजनीति करती है. किस संदर्भ में उदयनिधि स्टालिन ने यह बयान दिया है, बीजेपी नहीं बता रही है. बीजेपी के लिए यह राजनीति का विषय हो सकता है, लेकिन सनातनियों के लिए नहीं है. वहीं, इस बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि उधयनिधि स्टालिन ने किस संदर्भ में क्या कहा? यह वह जानें, हमें नहीं पता है. बीजेपी वाले उदयनिधि स्टालिन  के बयान को क्यों उठा रहे? बीजेपी वाले फर्जी हिंदू हैं. सावन में कड़कनाथ मुर्गा खाते हैं. यूपी में तीज पर छुट्टी नहीं मिलती, गणेश चतुर्थी पर नहीं मिलती, छठ पर्व पर नहीं मिलती. बीजेपी फिर कैसे सनातन धर्म की पैरवीकार बन रही है?

एमके स्टालिन ने दिया था ये बयान

बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से की थी. शनिवार (2 सितम्बर) को चेन्नई में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने कहा, 'कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते. मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते. हमें उन्हें खत्म करना है. सनातनम (सनातन धर्म) भी ऐसा ही है. सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है.' वही, इस बयान के बाद 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल ने किनारा कर लिया है. कांग्रेस पहले ही किनारा कर चुकी है. कांग्रेस का कहना है कि पार्टी को इस बयान को वापस लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav: 'लालू यादव और नीतीश कुमार के पैर पकड़ लें', 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर बिफरे पप्पू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget