एक्सप्लोरर

KK Pathak: केके पाठक के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, विधानसभा में खूब हुआ हंगामा, विपक्ष ने लगाया ये आरोप

Bihar Assembly: केके पाठक के मुद्दे पर विधानसभा में लगातार हंगामा जारी है. वहीं, गुरुवार को भी सदन में यह मुद्दा गरमाया रहा. विपक्ष के विधायकों ने सदन से वाकआउट किया. 

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में आज भी (22 फरवरी) हंगामा जारी है. विधानसभा में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने शिक्षकों की टाइमिंग और केके पाठक का मुद्दा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के विधायकों ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अपमानित करना बंद करो के नारे खूब लगाया. इन लोगों का कहना है कि सीएम के आदेश के बाद भी सरकारी स्कूलों का संचालन 10 से 4 नहीं हो रहा है. महागठबंधन के विधायकों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) 9 से 5 स्कूल चलवा रहे हैं. केके पाठक सरकार की नहीं सुन रहे हैं. वहीं, महागठबंधन विधायकों ने सदन से वाकआउट किया. 

10 से 4 स्कूल चलेगा- विजय कुमार चौधरी
 
हंगामा कर रहे विधायकों का कहना है कि जिलों के शिक्षा पदाधिकारी भी 9 से 5 स्कूल चलवा रहे हैं. इसपर रोक लगे. आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की बात भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं. ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि 10 से 4 स्कूल चलेगा. कल सीएम सदन में यह कह चुके हैं. सब जगह यह अमल होगा. 

केके पाठक ने दिया है ये आदेश

बता दें कि केके पाठक ने आदेश दिया है कि 10 से 4 स्कूल चलेगा, लेकिन उनका आदेश यह भी है कि स्कूलों में सुबह 9 से 10 बजे तक चेतना सत्र, हाजिरी बनाने का काम होगा. बच्चे भी हर हाल में 9 बजे ही स्कूल आएंगे. आदेश में पाठक ने कहा कि स्कूल 10 से 4 बजे तक चलेगा, लेकिन सुबह 8:30 बजे तक स्कूल के गेट खोल देने का आदेश दिया है. 9 बजकर 1 मिनट पर भी शिक्षक अनुपस्थित मिले तो वेतन काटने का आदेश केके पाठक ने दिया है. शाम 4 से 5 बजे बच्चों के लिए मिशन दक्ष और स्पेशल कक्षाएं चलेंगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'बिहार विधानसभा भंग करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार', कैबिनेट विस्तार नहीं होने पर बोले तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget