एक्सप्लोरर

Rintu Singh Murder Case: परिजनों ने CM नीतीश के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, थाने में जमकर की तोड़फोड़

हत्या से नौ दिन पहले भी रिंटू सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसे लेकर थाने में आवेदन दिया गया था और सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी. इस आवेदन में लेसी सिंह के भतीजे आशीष सिंह उर्फ हठिया के नाम का जिक्र था.

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार की रात जिला परिषद पति विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. अब इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. मृतक के परिजनों ने बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह (Lesi Singh) को कठघरे में खड़ा किया है. मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की साजिश करने का आरोप लगाते हुए मंत्री पर डेढ़ सौ हत्या कराने का संगीन आरोप लगाया है. दरअसल, हत्याकांड का मुख्य आरोपित आशीष सिंह है, जो नीतीश कैबिनेट की मंत्री और धमदाहा की विधायक लेसी सिंह का भतीजा बताया जा रहा है.

परिजनों ने लगाया ये आरोप

ऐसे में परिजनों ने सीधे तौर पर लेसी सिंह पर हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया है. मृतक के पिता ने खुले शब्दों में कहा है कि लेसी सिंह ने अब तक डेढ़ सौ हत्याएं करवाई हैं. ये लड़ाई भी काफी पुरानी थी. इतना ही नहीं उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन हुए बेनी सिंह की हत्या मामले में भी मंत्री लेसी सिंह की संलिप्तता बताई है.

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी के बयान पर भड़के सुशील मोदी, लालू यादव से पूछा- क्या वे कांग्रेस नेता की बातों से हैं सहमत

मृतक की पत्नी ने कही ये बात

इस बाबत पूर्व मुखिया सह विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह के परिजन ने कहा कि बीते साल बेनी सिंह को भी लेसी सिंह के इशारों पर ही मरवाया गया है. वंदना सिंह ने तो कह दिया था कि नाद में जहर घोल कर देदे, पूरे ग़ांव को मार दे, सब ड्रामा ही खत्म हो जाएगा. गौरतलब है कि शुक्रवार की रात पूर्णिया के सरसी थाना से महज कुछ दूरी पर निवर्तमान जिला पार्षद सह नवनिर्वाचित ज़िला पार्षद प्रतिनिधि विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की चाय के दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

हत्या से पहले भी हुआ था हमला

हत्या से नौ दिन पहले भी रिंटू सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसे लेकर थाने में आवेदन दिया गया था और सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी. इस आवेदन में लेसी सिंह के भतीजे आशीष सिंह उर्फ हठिया के नाम का जिक्र था. रिंटू सिंह की पत्नी सह नवनिर्वाचित ज़िला पार्षद अनुलिका सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में जब शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने बिना साक्ष्य के आरोप को स्वीकार करने से सीधे मना कर दिया था. इसी बीच उनके पति की हत्या हो गई. अनुलिका सिंह इस हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश बता रही हैं.

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को सरसी थाना में उपद्रव मचा दिया. थाना परिसर में तोड़ फोड़ के साथ ही आगजनी कर हंगामा किया गया है. वहीं, एसपी दयाशंकर ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सरसी थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया है और परिजनों को फर्द बयान पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, नकद और जेवरात जब्त

Bihar Crime: जमीन विवाद में शख्स की पीटकर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी की भी जमकर की धुनाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget