एक्सप्लोरर

राजस्व कर्मचारी को घूस देकर शख्स ने सिर पर फेरा हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख उड़ गए सबके होश

डीएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जमीन दाखिल खारिज करने के लिए 27 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन किया था और राजस्व कर्मचारी से चार दिसम्बर को मुलाकात की थी. इसी दौरान पैसे मांगे गए थे.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर अंचल कार्यलय के राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. निगरानी ने बिरेन्द्र पासवान को जगदीशपुर अंचल कार्यलय से गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार आयर थाना क्षेत्र के कुसुम्हां गांव निवासी हनुमान सिंह के बेटे लाल जी सिंह ने सात दिसम्बर को निगरानी, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को निगरानी की टीम ने ये कार्रवाई की है. गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को पटना लेकर चली गई है.
 
पैसे देने के बाद किया इशारा
 
मिली जानकारी अनुसार विजलेंस डीएसपी अरुण पासवान की नेतृत्व वाली टीम ने शिकायत मिलने के बाद आज सुबह 8 बजे से ही अंचल कार्यालय के बाहर जाल बिछा रखा था. राजस्व कर्मचारी 10:15 मिनट पर अंचल कार्यालय पहुंचा, उसके बाद अपने कार्यलय के काम से अंचलाधिकारी, जगदीशपुर चेम्बर में गया. इधर, शिकायतकर्ता को राजस्व कर्मचारी ने रुपए लेने के लिए अंचल कार्यलय बुलाया. ऐसे में जैसे ही शिकायतकर्ता लाल जी सिंह ने 50 हजार रुपए देकर सिर पर हाथ फेरे, वैसे ही निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को धर-दबोचा. ये देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.
 
वहीं, इस मामले में डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि शिकायतकर्ता लाल जी सिंह ने जमीन दाखिल खारिज करने के लिए 27 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन किया था और राजस्व कर्मचारी से चार दिसम्बर को मुलाकात की थी. शिकायतकर्ता से राजस्व कर्मचारी द्वारा दाखिल खारिज के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की गई थी. उन्होंने कहा था कि अपने स्टाफ और कर्मचारी को पैसे बांटने पड़ते हैं, इसलिए 50 हजार रुपए दीजिए. लेकिन शिकायतकर्ता नजायज रुपए नहीं देना चाहते था. ऐसे में उसने शिकायत की, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई. बता दें कि आयर थाना क्षेत्र के कुसुमहां गांव निवासी लाल जी सिंह ने मई 2019 में 9.375 डिसमिल जमीन खरीदी थी. इसी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए शिकायतकर्ता ने 27 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन किया था. 
 
 
यह भी पढ़ें -

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget