एक्सप्लोरर

हड़ताल पर जा सकते हैं पटना AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर्स, अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिख कर दी चेतावनी

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिख कर उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही है. उन्होंने पत्र में हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है.

पटना: बिहार में कोरोना से त्राहिमाम के बीच पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को अस्पताल प्रबंधन को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिख कर उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही है. उन्होंने पत्र में चेतावनी दी है कि अगर 13 अगस्त तक उनके मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 14 अगस्त से वे अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे.

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि मौजूदा समय में एम्स पटना, बिहार के गंभीर कोरोना मरीजों के ईलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और यहां काम करने वाले इनटर्न और रेजिडेंट ही 24×7 जमीनी स्तर पर मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहते हैं. लेकिन यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि बिहार सरकार ने एम्स पटना में वर्तमान में कार्यरत 21 सीनियर रेजिडेंट को विशेषग्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में एम्स पटना में प्रतिनियुक्त कर दिया है.

इसकी वजह से यहां कार्यरत 21 डॉक्टरों का सीनियर रेजिडेंसी का टेन्यूर अधूरा रह जाएगा और भविष्य में इसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पर सकता है. जबकि बिहार सरकार के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालय के सीनियर रेजिजेंट को उसका रेजिडेंसी पूरा करने की छूट दी गई है.

साथ ही साथ बिहार सरकार की ओर से घोषित इन्सुरेंस स्किम जिसमें यदि किसी स्वास्थ्य कर्मी की मौत केरोना संक्रमण से होती है तो उसके परिजनों को नौकरी या पेंशन का प्रावधान किया गया है, उससे एम्स पटना के स्वास्थ्य कर्मियों को दूर रखा गया है, जो कि वहां काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए हतोत्साहित करने वाला कदम है.

ऐसे में एम्स प्रशासन और बिहार सरकार जल्द हमारी इन मांगों पर गंभिरता से विचार करे नहीं तो मजबूरन 14 अगस्त से सभी इनटर्न और रेजिडेंट डॉक्टरों को ना चाहते हुए भी हड़ताल पर जाना पड़ेगा.

यह हैं डॉक्टरों की मांगें-

1. बिहार सरकार के अन्य मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजिडेंट की तरह एम्स पटना में कार्यरत सीनियर रेजिजेंट को भी रेजिडेंसी पूरा करने कि अनुमती प्रदान करे.

2. एम्स पटना के जिन 21 सीनियर रेजिडेंट की प्रतिनियुक्ति स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के रूप में एम्स पटना में किया गया है, उस नोटिस को अविलंब निरस्त किया जाए.

3. बिहार सरकार की ओर से कोरोना योद्धाओं के लिए जो इन्स्यूरेंस स्किम बिहार के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए लागू किया गया है उसमें एम्स पटना के रेजिडेंट और इनटर्न को भी शामिल किया जाए और आगे बिहार सरकार की ओर से कोरोना योद्धाओं के लिए जो भी प्रोत्साहन राशी या स्किम की घोषणा की जाती है उसमें एम्स पटना में कार्यरत रेजिडेंट और इनटर्न को भी शामिल किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget