एक्सप्लोरर

Bihar News: चपरासी से भी कम वेतन पर 'गुरू जी' करेंगे काम, पढ़ें- नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को कितनी सैलरी देगी सरकार?

Bihar News: क्लास 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों का वेतन लगभग 23 हजार रुपये के आसपास होगा. इसमें अगर 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो वेतन बढ़कर लगभग 25 हजार रुपए हो जाएंगे.

पटना: कोरोना की तीसरी लहर का असर कम हो गया है. अब सारी व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पहले की तरह हो इसलिए सभी स्कूल भी खुल चुके हैं. सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) ने 42 हजार शिक्षकों को 23 फरवरी को नियुक्ति पत्र देने के साथ ही योगदान करने का एलान कर दिया है. हालांकि, बच्चों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किए गए नए शिक्षकों को वेतन के रूप में क्या मिलेगा, इसकी पड़ताल एबीपी न्यूज ने की है.

18 सौ रुपये ईपीएफ काटेगी सरकार

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से तय किए गए मानदेय के अनुसार वैसे नए शिक्षक जो कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों को पढ़ाएंगे, उनका वेतनमान 5200 का होगा. ऐसे में उनकी मूल सैलरी 13,370 रुपये होगी, जिसमें महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता एवं मेडिकल जोड़कर कुल 19,316 रुपये की राशि होगी. लेकिन इसमें से सरकार द्वारा 18 सौ रुपए ईपीएफ के मद में काटे जाएंगे. ऐसे में उन्हें हर महीने 17,516 रुपये इन हैंड मिलेंगे. यह राशि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार कम-अधिक हो सकती है.

बिहार पुलिस का तालिबानी चेहरा! हाथ-पैर बांध कर लोगों को घंटों जमीन पर बैठाया, Video देखकर सिहर जाएंगे आप

हालांकि, बिहार सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि अभी तत्काल 15 प्रतिशत वेतन की बढ़ोतरी की जाएगी. ऐसे में अगर 15 प्रतिशत जोड़ दिया जाए तो पहली से 8वीं तक के बच्चों को पढ़ाने वाले नए शिक्षकों का वेतन 22,275 होगा, जो ईपीएफ काटने के बाद 20,475 रुपये हो जाएगा. वहीं, क्लास 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों का वेतन लगभग 23 हजार रुपये के आसपास होगा. इसमें अगर 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो वेतन बढ़कर लगभग 25 हजार रुपए हो जाएंगे.

चपरासी से भी कम शिक्षकों की सैलरी

बता दें कि जिन शिक्षकों की बहाली की गई है, उनसे उनकी बीएड और पीजीटी की सर्टिफिकेट भी ली गई है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि पीजी और बीएड करके अभ्यर्थी 25 हजार की नौकरी करेंगे तो शिक्षा की गुणवत्ता कैसे रहेगी. देखा जाए तो हाई स्कूल के नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन एक आदेशपाल (चपरासी) के जितना होगा. वहीं, प्राइमरी वालों की सैलरी तो उनसे भी कम होगी. 

इस संबंध में एक नियोजित शिक्षक ने बताया कि अधिकांश शिक्षक स्कूल में पढ़ाई कराने के अलावा अन्य काम भी करते हैं, तब जाकर घर चल पाता है. वहीं, शिक्षक नेता मनोज कुमार ने बताया कि एक ही स्कूल में साल 1994 और 1999 में बहाल हुए शिक्षकों को 70 से 80 हजार रुपये वेतन के तौर पर मिलते हैं. जबकि उसी स्कूल में साल 2006 में आए नियोजित शिक्षकों को अभी 30 हजार रुपये मिल रहे हैं. इस वजह से शिक्षक तनाव में रहते हैं, जिसका असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ता है. 

यह भी पढ़ें -

Rajgir Nature Safari: अब बिहार में भी नेचर सफारी, जानें- क्या है खासियत, कैसे टिकट की होगी बुकिंग, लगेंगे कितने पैसे

Bihar Board Matric Exams 2022: परीक्षा के पहले ही दिन लीक हुआ प्रश्नपत्र! तस्वीरें हो रहीं Viral, DM ने जांच की कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget