एक्सप्लोरर

RCP Singh की दो टूक, नीतीश का पीएम बनना संभव नहीं, केंद्र में एक भी मंत्री पद देना BJP की उदारता

आरसीपी सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि मंत्री पद से हटने के बाद चुप नहीं बैठेंगे. जेडीयू में रहते हुए ऐसी बातें खुल कर कहेंगे जो नीतीश बनाम बीजेपी की लड़ाई में अब तक बीजेपी के नेता कहते रहे हैं.

पटना: राज्यसभा का टिकट कटने के बाद सोमवार को मीडिया के सामने आए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने जो कुछ भी कहा उससे आने वाले दिनों में उनकी राजनीति किस तरफ जाएगी, इसके संकेत साफ तौर पर दिखे. आरसीपी सिंह ने टिकट कटने को लेकर भले ही यह कहा कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है. नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और ललन सिंह (Lalan Singh) से उनके संबंध अच्छे हैं, लेकिन इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने नीतीश कुमार की लाइन से अलग और बीजेपी के स्टैंड को समर्थन देने वाली कई ऐसी बातें कहीं जो साफ इशारा करती है कि आरसीपी सिंह मंत्री पद से हटने के बाद चुप नहीं बैठेंगे और जेडीयू में रहते हुए ऐसी बातें खुल कर कहेंगे जो नीतीश बनाम बीजेपी की लड़ाई में अब तक बीजेपी के नेता कहते रहे हैं.

आरसीपी पर केंद्र में मंत्री बनने के बाद जेडीयू से ज्यादा बीजेपी के करीब होने का आरोप भी लगता रहा है. ऐसे में आरसीपी अब बीजेपी के साथ खडे दिखकर जहां एक तरफ नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें ख़डी करेंगे, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की सहानुभूति भी हासिल करेंगे. यदि नीतीश कुमार भविष्य में फिर से बीजेपी का साथ छोड़ते हैं तो ऐसे में बीजेपी आरसीपी का साथ बिहार में ले सकती है.

मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा बनने की कोशिश

बिहार के सियासी गलियारे में पिछले कुछ महीने से इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि क्या नीतीश कुमाऱ एक बार फिर एनडीए का साथ छोड़कर लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा बनने की कोशिश करेंगे. इन चर्चाओं को लेकर आरसीपी सिंह ने आज दो टूक कह दिया कि समस्या इसी को लेकर है. प्रधानमंत्री के लिए 273 सीट चाहिए और बिहार में हमलोगों ने अधिकतम 20 सीटें जीती हैं और अभी 16 हैं. ऐसे में ये कैसे हो सकता है? थर्ड फ्रंट में कोई दम नहीं है. देवगौड़ा बने भी थे तो कितने दिन के लिए. नीतीश को पीएम मटेरियल बताने वाले जेडीयू नेताओं को भी आरसीपी ने साफ कह दिया कि कुछ लोगों का काम ही सिर्फ होता है कि कैसे झगड़ा लगाया जाए.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: अभी केंद्र में मंत्री बने रहेंगे RCP, CM नीतीश ने कहा- परिस्थितियां तय करेंगी आगे की राह, पद कोई मांगने की चीज नहीं

आनुपातिक प्रतिनिधित्व पर RCP के सुर नीतीश से अलग

आरसीपी ने आज मोदी कैबिनेट में जेडीयू को सिर्फ एक सीट दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके नीतीश कुमार के उस तर्क पर भी सवाल खड़ा कर दिया जिसके आधार पर नीतीश कुमार ने 2019 में मंत्रिमंडल में जेडीयू की भागीदारी से इंकार कर दिया था. केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के समय नीतीश कुमार ने जेडीयू की सांकेतिक भागीदारी की जगह आनुपातिक प्रतिनिधित्व की बात रखी थी, लेकिन आज आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार से बिलकुल अलग ये कहा कि 303 सीटें जीतने के बाद भी यदि बीजेपी ने मंत्रिमंडल में एक जगह भी दी तो यह उनकी उदारता है. उन्होने बुलाया यही अपने आप में बड़ी बात है.

जेडीयू से दूर व बीजेपी के और करीब दिखेंगे आरसीपी

आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के उस फैसले पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने पार्टी के प्रकोष्ठ की संख्या को 33 से घटाकर 13 कर दिया. आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए प्रकोष्ठ की संख्या बढ़ाई थी, लेकिन जब ललन सिंह उनकी जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो उन्होने इस फैसले को पलट दिया. आज आरसीपी ने ये भी साफ कर दिया कि जेडीयू में रहते हुए वे उनके खिलाफ अभियान चलाने वाले ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे. जातीय जनगणना को लेकर भी आरसीपी की राय नीतीश कुमार से बिल्कुल अलग है. आरसीपी जातीय जनगणना के पक्ष में केंद्र सरकार के फैसले के साथ हैं. ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आरसीपी सिंह जेडीयू से दूर और बीजेपी के और करीब जाते दिखेंगे.

ये भी पढ़ें- Bihar MLC Election 2022: RJD ने 3 MLC उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, दलित महिला को तेज प्रताप ने भेंट किया भगवत गीता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget