एक्सप्लोरर

Patna News: 'नीतीश मुख्यमंत्री जरूर लेकिन सरकार का इकबाल समाप्त', पटना में हुई गुंडागर्दी पर बोले आरसीपी सिंह

RCP Singh Attack o Bihar CM Nitish Kumar: आरसीपी सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर बयान जारी किया है. बिहटा में बालू माफिया की गुंडागर्दी के साथ सरकार पर जमकर हमला बोला है.

पटना: राजधानी पटना से सटे बिहटा में बालू माफिया की गुंडागर्दी और महिला पुलिसकर्मी की पिटाई पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को खूब सुनाया है. मंगलावर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए न सिर्फ बालू माफिया का जिक्र किया बल्कि यह भी कहा कि पहले के और अब के नीतीश कुमार में फर्क है. कहा कि वो आज भी सीएम हैं और पहले भी थे लेकिन सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है.

नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि पटना से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बालू माफिया और उनके दरिंदों ने किस प्रकार से खनिज विभाग के पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला किया यह पता है न? अगर आपको पता नहीं चला है तो आप पता कर लीजिए. रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वो बहादुर महिला खनिज पदाधिकारी अपने कर्तव्य के पालन के लिए घटनास्थल पर गई थी. बालू माफिया और उसके गुंडे महिला पदाधिकारी पर जान मारने की नीयत से आक्रमण कर रहे थे. वो असहाय होकर गिर गई. वो तो भगवान ने उस पदाधिकारी की जान बचाई.

कानून की उड़ रही धज्जियां: आरसीपी

आरसीपी सिंह ने बिहटा में हुए हमले को लेकर आगे कहा कि वह आक्रमण खनिज विभाग के पदाधिकारियों पर नहीं बल्कि वह हमला सीधे सरकार पर था. बालू, राज्य की खनिज संपदा है. उसके खनन पर एकमात्र अधिकार राज्य का होता है. राज्य सरकार की अनुमति से ही वैध रूप से बालू का खनन होता है. पर यह क्या? बालू माफिया खुल्लम खुल्ला कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. ट्रक पर ओवरलोडिंग कर सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे हैं. अवैध कमाई कर रहे हैं. सड़कों को भी बर्बाद कर रहे हैं. बालू माफिया का हौसला तो देखिए, उसे कानून का भय नहीं है.

मुख्यमंत्री को आरसीपी सिंह ने याद दिलाते हुए कहा- "नीतीश बाबू 2005-2010 के बीच आपके शासनकाल में माफिया एवं अपराधी कानून से डरते थे और आज वे सरे आम कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं. अक्सर ही बालू घाटों में वर्चस्व को लेकर माफिया में गोलीबारी की घटना होती रहती है. जनता के बीच दहशत का माहौल फैलाया जाता है, जो कि 2005-2010 में आपके ही कार्यकाल में संभव नहीं था. उस समय आप ही मुख्यमंत्री थे और आज भी आप ही मुख्यमंत्री हैं. आप मुख्यमंत्री जरूर हैं लेकिन अब सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है."

यह भी पढ़ें- Patna News: 'नीतीश मुख्यमंत्री जरूर लेकिन सरकार का इकबाल समाप्त', पटना में हुई गुंडागर्दी पर बोले आरसीपी सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget