एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2024-25: HC के फैसले के बाद BCA ने किया बिहार रणजी टीम का ऐलान, 20 सदस्यीय दल रोहतक के लिए रवाना

Bihar Cricket Association: बिहार रणजी ट्रॉफ़ी 2024 के अभियान का आगाज हरियाणा के खिलाफ 11 अक्टूबर से होगा. पहले दो मैचों के लिए 20 सदस्यीय दल की घोषणा की गई है.

Bihar Ranji Team Announced: बिहार क्रिकेट में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सोमवार को पटना हाईकोर्ट द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफ़ी के लिए बिहार पुरुष टीम का ऐलान कर दिया. पटना हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए उन फ़ैसलों पर रोक लगा दी है, जिनमें अमित कुमार के सचिव पद संभालने से लेकर नई चयन समिति के गठन की बात थी.

बिहार की टीम रोहतक के लिए रवाना

जस्टिस शैलेश कुमार सिन्हा जिन्हें 5 अगस्त 2024 को पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोकपाल बनाया गया था, नए आदेश के बाद अब वह भी लोकपाल नहीं हैं. साथ ही बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के जरिए ऐलान की गई बिहार की टीम रोहतक के लिए रवाना हो गई है. बिहार रणजी ट्रॉफ़ी 2024 के अभियान का आगाज हरियाणा के खिलाफ 11 अक्टूबर से होगा.

पटना हाईकोर्ट के नए फ़ैसले के बाद बिहार क्रिकेट टीम की मान्यता भी रद्द हो गई है, जिसका चयन अमित की अगुवाई और जिशान उल यक़ीन की अध्यक्षता में हुई थी. ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत में बीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के पुराने आदेश (5 अगस्त 2024) का गलत इस्तेमाल करते हुए बिहार क्रिकेट की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो रही थी.

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,"पिछले कुछ दिनों से बिहार क्रिकेट को धूमिल करने की कोशिश की जा रही थी. ऐसा नहीं होता है कोई एक व्यक्ति ख़ुद को उस संघ का सचिव घोषित कर दे जो बीसीसीआई के अधीन हो. इतना ही नहीं अपने हिसाब से वह ख़ुद का वेतन भी तय करे और एक चयन समिति बनाकर टीम की घोषणा कर दे. उस सूची में उन खिलाड़ियों का भी नाम डाल दे जो बीसीए के प्रैक्टिस कैंप का हिस्सा थे."

जिन खिलाड़ियों का नाम सोमवार को जारी हुआ, बिहार क्रिकेट दल की सूची में शामिल था. उन सभी ने बीसीए को मेल के ज़रिए ये बताया है कि उनका बीसीए के पूर्व सचिव अमित से कोई संपर्क नहीं है और न ही वे उस कैंप का हिस्सा थे, जो अमित की अगुवाई में चल रहा था. ईएसपीएनक्रिकइंफो के पास भी उन मेल की कॉपी है, जो खिलाड़ियों ने बीसीए को भेजा है. ईएसपीएनक्रिकइंफो ने जिशान से भी बात की कि जो उस चयन समिति के अध्यक्ष थे, जिन्होंने सोमवार को बिहार रणजी टीम का चयन किया था.

जिशान ने कहा, "मैं कोर्ट के फ़ैसले का सम्मान करता हूं और अभी भी जिस चयन समिति की अध्यक्षता कर रहा था. वह भी लोकपाल के आदेश के बाद ही कर रहा था. मुझे इस बात की ख़ुशी है कि बिहार के खिलाड़ियों की दुविधा कम हुई और आखिरकार वे रोहतक जा रहे हैं, मुझे ये भी अच्छा लगा कि मैंने जो टीम चुनी थी उसके कई खिलाड़ी इस टीम में भी शामिल हैं. मैंने पहले भी कहा और फिर कहूंगा मुझे किसी भी गुट से कोई लेना देना नहीं है. मेरा मक़सद बिहार क्रिकेट को बेहतर बनाना है."

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पटना हाईकोर्ट के नए आदेश को लेकर अमित कुमार से भी बात की, अमित ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन ज़रूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे. उन्होंने कहा, "सबसे पहले तो मैं न्यायालय के इस आदेश का सम्मान करता हूं, लेकिन दशहरा के बाद मैं अपने अधिवक्ता से भी इस संबंध में बात करूंगा और अगर उन्होंने सलाह दी तो मैं सुप्रीम कोर्ट में भी अर्ज़ी दाख़िल करूंगा."

20 सदस्यीय दल की हुई घोषणा 

बीसीए ने रणजी ट्रॉफ़ी के पहले दो मैचों के लिए 20 सदस्यीय दल की घोषणा की है, जिसकी कमान वीर प्रताप सिंह के हाथों में है. रणजी ट्रॉफ़ी के लिए चयनित टीम में वीर प्रताप सिंह (कप्तान), शकीबुल गनी (उपकप्तान), बिपिन सौरभ, आकाश राज, श्रमण निग्रोध (विकेटकीपर), बाबुल कुमार, आयुष लोहारुका, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मयंक चौधरी, हिमांशु सिंह, सचिन कुमार सिंह, अभिजीत साकेत, अनुज राज, साकिब हुसैन, शब्बीर ख़ान, ऋषभ राज, हर्षिविक्रम सिंह, जितिन कुमार यादव, यशपाल यादव, ऋषि राज शामिल हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: हरियाणा चुनाव के नतीजे से बिहार NDA में उत्साह, बीजेपी-जेडीयू ने कांग्रेस के लिए कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मानसून की रफ्तार तेज...जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पटना समेत 24 जिलों में बारिश
बिहार में मानसून की रफ्तार तेज...जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पटना समेत 24 जिलों में बारिश
भरत तिवारी के भाई को धमकी देने के आरोप पर पुलिस का बयान, 'खुद मृतक के परिजनों ने...'
भरत तिवारी के भाई को धमकी देने के आरोप पर पुलिस का बयान, 'खुद मृतक के परिजनों ने...'
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में इंसाफ की मांग तेज, महापंचायत संयोजक बोले- '30 जून तक सरकार...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में इंसाफ की मांग तेज, महापंचायत संयोजक बोले- '30 जून तक सरकार...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
Embed widget