एक्सप्लोरर

Ramsurat Rai Statement: आज अगर आप जिंदा हैं तो नरेंद्र मोदी की देन है... बिहार सरकार के मंत्री ये क्या बोल गए?

Bihar News: रामसूरत राय मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे थे. शुक्रवार को वो यहां उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

पटनाः बिहार सरकार में बीजेपी के मंत्री रामसूरत राय (Ramsurat Rai) एक बार फिर चर्चा में हैं. पिछली बार विभाग में तबादलों को लेकर चर्चा हुई थी तो इस बार सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. रामसूरत राय ने मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज अगर आप जिंदा हैं तो नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की देन है. रामसूरत राय बीते शुक्रवार को उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. अब जाकर वीडियो ये वायरल हो रहा है.

रामसूरत राय ने कहा कि दो-तीन सालों में कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था में गड़बड़ी हुई है, फिर भी यह देश ठीक है. उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप पाकिस्तान के लोगों से बात कर लीजिए, सब लोग टीवी में देखते हैं, लेकिन फिर भी आप भारत में सुकून से हैं जिसका नाम है नरेंद्र मोदी. आज अगर आप जिंदा हैं तो नरेंद्र मोदी की देन है. वैक्सीन का आविष्कार हुआ और लोगों को फ्री वैक्सीन दी गई.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अमित शाह और जेपी नड्डा आए बिहार तो RJD को याद आया 'बिनोद', देखें कैसे ली चुटकी

प्रवास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे मंत्री

बीजेपी के मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना की पहली लहर हल्की थी, लेकिन दूसरी लहर में हर किसी के परिवार के किसी सदस्य, रिश्तेदार, दोस्त किसी ना किसी की मौत जरूर हुई है. रामसूरत राय फ्री वैक्सीन और नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए यह बात कह रहे थे. दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के अवसर पर शुक्रवार को रामसूरत राय औराई विधानसभा क्षेत्र में संबोधित कर रहे थे. इस बैठक में हैदराबाद से आए बीजेपी एससी एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एस कुमार, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि और कपिल कुमार, संजीव कुमार के साथ औराई के सभी मंडलों के संबधित मोर्चा और कई नेताओं और कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- पटना में JP Nadda बोले- देश से खत्म हो जाएंगी क्षेत्रीय पार्टियां, रहेगी तो सिर्फ BJP, हमारे सामने कोई टिक नहीं सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget