एक्सप्लोरर

Ramadan के मुद्दे पर मंत्री अशोक चौधरी ने मुसलमानों को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- भारत में 90 प्रतिशत मुस्लिम कन्वर्टेड

Ashok Chaudhary Statement: भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी शनिवार को एक कार्यक्रम में बिहारशरीफ पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने मुसलमानों को लेकर बयान दिया.

नालंदा: जिले के बिहारशरीफ गगन दीवान मोहल्ले में शनिवार को जेडीयू (JDU) ने भीम चौपाल का आयोजन किया था. इस आयोजन में जेडीयू के कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे हुए थे. वहीं, इस दौरान भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chowdhary) ने एक विवादित बयान दे दिया. रमजान (Ramadan) के मौके पर सरकार द्वारा मुस्लिम कर्मियों को दी गई छूट को लेकर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में 90 प्रतिशत मुसलमान कन्वर्टेड मुसलमान हैं. कोई मुसलमान लंदन और अमेरिका से नहीं आए हैं. ये सब दलित हैं, जो ब्राह्मणवादी व्यवस्था के तहत छुआछूत में फंस गए, तब कुछ लोग मुसलमान और कुछ बुद्धिस्ट बन गए.

भारतीय जनता पार्टी हिन्दू-मुस्लिम करती रहती है- अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिन्दू-मुस्लिम करती रहती है. कुछ भी करिए तो बीजेपी हिन्दू-मुस्लिम ही करेगी. पहले मुसलमान और बुद्धिस्ट में छुआछूत नहीं था. कोई मुसलमान अफगान से नहीं आए हैं. भारत में 90 प्रतिशत मुसलमान कन्वर्टेड मुसलमान हैं. बीजेपी के लोग बेवजह हवा पानी बनाते रहते हैं. वहीं, इस आयोजन में सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ. जितेंद्र, और एमएलसी रीना यादव सहित कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे हुए थे.

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है

बता दें कि आगामी रमजान को देखते हुए बिहार सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. रमजान से पहले सरकार की ओर से राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि बिहार सरकार के सभी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को रमजान के महीने में निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति होगी. वहीं, इस साल रमजान 23 या 24 मार्च से शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi Bihar: ओवैसी बोले- BJP को मजबूत कर रहे नीतीश, RJD ने दौलत के दम पर खरीदे हमारे विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget