एक्सप्लोरर

'ये बैठेंगे लड़ेंगे और फिर...', महागठबंधन की बैठक से पहले JDU का तंज, मांझी की पार्टी भी बरसी

Bihar Politics: जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि एक तरफ एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिख रहा है, दूसरी तरह बिखरा हुआ महागठबंधन का कुनबा. ये कांग्रेस-आरजेडी के अस्तित्व संकट का दौर है.

Bihar News: पटना में आज (गुरुवार) महागठबंधन की बैठक होने वाली है. इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट की पार्टियां शामिल होंगी. महागठबंधन की बैठक से पहले जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन उथल-पुथल का शिकार हो गया है. कांग्रेस और आरजेडी के बीच अविश्वास का संकट देखा जा रहा है. लगातार जिस तरह से कांग्रेस को दोयम दर्जे के दल के तौर पर आरजेडी ने औकात दिखाने का काम किया. इसकी वजह से कांग्रेस के नेताओं को भी बार-बार अपना स्टैंड बदलना पड़ा.

जेडीयू नेता ने आगे कहा कि एक तरफ एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिख रहा है और दूसरी तरह बिखरा हुआ महागठबंधन का कुनबा, कोई मुकाबला नहीं है. एक औपचारिकता है. ये बैठेंगे लड़ेंगे और फिर चुनाव में बुझे मन से जाएंगे.

'कांग्रेस-आरजेडी के अस्तित्व संकट का दौर है'

इस सवाल पर कि मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात को तेजस्वी यादव ने काफी अच्छा बताया था. साथ ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर वे सवाल टालते हुए नजर आए थे. इस पर जेडीयू नेता ने कहा कि वे जो भी टाल रहे हों, लेकिन कांग्रेस का ऑफिशियल स्टैंड सचिन पायलट का बयान है. बैठक से कोई भी निर्णय होता है तो तेजस्वी यादव उसे साझा करने में दो मिनट नहीं लगाते, इसलिए जो व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें अगले दिन सचिन पायलट नकार दें, फिर दिल्ली से कोई नतीजा हासिल नहीं हो, तो इससे बिल्कुल साफ है कि कांग्रेस को पता है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार का कोई मतलब नहीं है. ये अस्तित्व संकट का दौर है कांग्रेस और आरजेडी दोनों के लिए. ऐसे में कांग्रेस-आरजेडी की धौंस को ज्यादा सहने को तैयार नहीं है.

महागठबंधन की बैठक पर क्या बोला HAM?

उधर जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार (17 अप्रैल) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "सुना है आज महागठबंधन के नेताओं की बैठक होने वाली है. झूठ-फरेब और खोखले दावों के साथ बिहार की जनता को कैसे बरगलाया जाए इसपर चर्चा होने वाली है. राष्ट्रीय जनता दल के लोगों को मेरी एक नेक सलाह होगी, अपने सहयोगी दलों से इस बात पर सहमति बनवा लें कि तेजस्वी यादव आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सदन में विरोधी दल के नेता होंगे."

उन्होंने आगे लिखा, "तेजस्वी यादव को उनके गठबंधन में कोई मुख्यमंत्री उम्मीदवार स्वीकार करने को तैयार नहीं है और वैसे भी विधानसभा चुनाव के बाद राजद को अकेले उतनी सीटों पर जीत मिलने वाली नहीं कि तेजस्वी विपक्ष के नेता बन जाएं. सभी विपक्षी दल मिलकर सहमति देंगे तभी विरोधी दल के नेता भी बन पाएंगे."

यह भी पढ़ें: रीतलाल यादव के वकील का बड़ा बयान, 'जैसे ही पता चला कि पुलिस को उनकी तलाश थी...'

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget