एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में दिख रहा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, मौसम का बदला मिजाज, बारिश ने बढ़ाई कई जिलों में ठंड

Bihar News: राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की- मध्यम स्तर की वर्षा हो रही है. वहीं, इससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है.

पटना: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव आज (7 दिसंबर) बिहार में पूरी तरह सक्रिय रूप से देखा जा रहा है. गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की- मध्यम स्तर की वर्षा (Bihar Weather) हो रही है. इसके साथ राज्य के सभी जिलों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भाग के अधिकांश जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की सर्द भरी वर्षा होने की पूर्वानुमान है. इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है. 

बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है

जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी 2 से 5 मिलीमीटर के बीच हल्की वर्षा या कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है. राज्य के सभी जिलों में आज धूप नहीं निकलने का पूर्वानुमान है. साथी ठंड में बढ़ोतरी होगी. आज गुरुवार को सबसे अधिक गया जिले के फतेहपुर में 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि दूसरे स्थान पर औरंगाबाद में 6.2 मिलीमीटर, नवादा में 4.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह से हल्की वर्षा हो रही है. राजधानी पटना में भी पूरे दिन हल्की बर्षा के साथ तापमान में गिरावट दर्ज  होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार कल शुक्रवार से पूरे राज्य का मानसून साफ रहेगा, लेकिन ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

राज्य में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चक्रवाती तूफान आज छत्तीसगढ़ में 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है. इसके प्रभाव से राज्य में वर्षा के साथ-साथ राज्य में नमी पूर्वी हवा बह रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी. मौसम विभाग के अनुसार 9 दिसंबर से राज्य में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में तापमान में लगातार गिरावट होने का पूर्वानुमान है जो न्यूनतम तापमान में 10 से 12 डिग्री के बीच आ सकती है और आगामी दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट होगी तथा अधिकतम तापमान में कमी आएगी. इसके साथ ही  सुबह में अधिकांश जिलों में कुहासा रहने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें: BPSC Teacher Exam: पहली पाली की परीक्षा के बाद अभ्यर्थी सरकार पर भड़के, कहा- सिलेबस से बाहर के थे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget