एक्सप्लोरर

पूर्व मध्य रेल के कर्मचारियों को सौगात, खाते में भेजे जाएंगे इतने रुपये बोनस, जानें सुशील कुमार मोदी ने क्या कहा

Festival Bonus: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रेलवे के 11 लाख 56 हजार नन-गजटेड कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला सराहनीय है. इससे बाजार की रौनक बढ़ने वाली है.

पटनाः फेस्टिवल सीजन से पहले ही रेलवे ने कर्मचारियों को सौगात दी है. इससे दशहरा-दीवाली के पहले प्रत्येक सुपात्र रेलकर्मी के खाते में 17 हजार 951 रुपये आएंगे. इसको लेकर राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि रेलवे के 11 लाख 56 हजार नन-गजटेड कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला सराहनीय है. लगभग 1985 करोड़ रुपये के इस फेस्टिवल गिफ्ट के लिए उन्होंने रेल मंत्री का आभार जताया. सुशील मोदी ने कहा कि यह कदम त्यौहारी मौसम में बाजार की रौनक बढ़ाने वाला है.

वहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) ने 444 करोड़ रुपये की जिस पीएम मित्र योजना को मंजूरी दी, उससे देश में 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेंगे. बिहार सरकार (Bihar Government) को प्रयास करना चाहिए कि इस योजना के अंतर्गत भागलपुर में भी एक टेक्सटाइल पार्क बने. मेगा पार्क बनने से वस्त्र एवं परिधान सेक्टर में सात लाख लोगों को सीधे और 14 लाख युवाओं को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा.

पूर्व मध्य रेल की ओर से दी गई जानकारी

बुधवार को रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने पटना में सेमिनार का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने वर्ष 2020-21 का रेलकर्मियों को उत्पादकता से जुड़े बोनस देने के कैबिनेट के निर्णय के बारे में बताया. कहा कि पूर्व मध्य रेल के 84,767 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. दशहरा से पहले 152 करोड़ रुपये का भुगतान होगा. यह कोविड-19 के बावजूद कर्मचारियों द्वारा की गई उनकी कड़ी मेहनत का फल है.

बताया गया कि वित्त वर्ष 2010-11 से 2019-20 के लिए 78 दिनों के वेतन की पीएलबी राशि का भुगतान किया गया. वर्ष 2020-21 के लिए भी 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जाएगा. पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना की सीमा 7,000 रुपये प्रतिमाह है. प्रति पात्र रेल कर्मचारी के लिए 78 दिनों की अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar By-Election: नीतीश और लालू की एंट्री से बिहार में दिलचस्प होगा उप चुनाव, एक-दूसरे पर ‘हमले’ की तैयारी!

Bihar News: महिला सिपाही को नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद ASI ने किया दुष्कर्म, मांग में जबरदस्ती सिंदूर भी डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget