एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विधान परिषद में भड़कीं राबड़ी देवी, मंत्रियों और विधान पार्षदों को दी 'गाली', यहां देखें वीडियो

आरजेडी एमएलसी उद्योग विभाग के बजट पर बोल रहे थे. इसी बीच विधानसभा में सीएम नीतीश और स्पीकर के बीच चल रहे विवाद की उन्होंने चर्चा कर दी. इसका सत्ता पक्ष के लोगों ने विरोध किया, जिसपर राबड़ी भड़क गईं.

पटना: बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha)  के बीच हुए बहस मामले पर विवाद जारी है. विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के नेता भी मुख्यमंत्री के व्यवहार को गलत बताते हुए विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने इस मुद्दे पर बवाल किया और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की. वहीं, बीजेपी (BJP) विधायक भी सदन में विधानसभा अध्यक्ष की गैर मौजूदगी से नाखुश दिखे.

राबड़ी देवी ने कही ये बात

इधर, विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद में भी इस मुद्दे पर बवाल हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने जोरदार तरीके से इस मुद्दे को उठाया. विधानसभा अध्यक्ष के बिना चलाई गई सदन की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सदन बिना आसन के कैसे चलाया जा सकता है. ये कहां का नियम है. वहीं, इस दौरान जब सीएम नीतीश के मंत्री और सत्ताधारी दल के विधान पार्षदों ने उनका विरोध किया तो राबड़ी ने उन्हें दलाल बता दिया. 

 

Bihar News: 12 से 14 साल वालों को कल से लगेगी कोविड वैक्सीन, बिहार में क्या है तैयारी? जानें कितने लाख बच्चे लिस्ट में हैं

इस बात पर भड़कीं थीं राबड़ी

राबड़ी ने कई बार मंत्रियों और विधान पार्षदों के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि आप सभी की सत्ता हे इसलिए आप लोग रौब जमाते हैं. हालांकि, आसन के हस्तक्षेप के बाद राबड़ी शांत हो गईं. दरअसल, आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह उद्योग विभाग के बजट पर बोल रहे थे. इसी बीच विधानसभा में सीएम नीतीश और स्पीकर के बीच चल रहे विवाद की उन्होंने चर्चा कर दी. इसका सत्ता पक्ष के लोगों ने विरोध किया. इसी पर राबड़ी देवी ने सुनील सिंह का बचाव करते हुए विवादित टिप्पणी कर दी. 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सोमवार को विधानसभा में बीजेपी विधायक संजय सरावगी (Sanjay Sarawagi) ने लखीसराय में बढ़ते अपराध से जुड़ा प्रश्न किया था, जिस पर बवाल हो गया था. बीजेपी (BJP) विधायक द्वारा गृह विभाग से जुड़ा प्रश्न किए जाने के बाद उन्हें आसन की ओर से शह मिला, जिसके बाद सदन में बवाल शुरू हो गया.

विभाग के प्रभारी मंत्री के बाद खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाब देने के लिए खड़े हो गए. इस दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने उन्हें तथ्यों से अवगत कराया, जिस पर वे खीज गए और स्पीकर पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें फटकार लगा दी. अब इस मुद्दे पर विवाद जारी है. विपक्ष के नेता आसन का आपमान करने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: नीतीश कुमार और स्पीकर विजय सिन्हा के बीच तीखी बहस पर बड़ा बयान, जानें तेजस्वी यादव ने क्या कहा

VIDEO: विधानसभा में नहीं आए स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, RJD ने किया हंगामा- CM नीतीश कुमार इस्तीफा दें, माफी मांगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget