एक्सप्लोरर

गया एयरपोर्ट के GAY कोड नेम पर संसद में सवाल, BJP MP ने बताया आपत्तिजनक, सरकार से मिला ये जवाब

GAY Code: आम तौर पर हवाई अड्डे के लोकेशन के नाम के पहले तीन अक्षरों का ही इस्तेमाल किया जाता है. इसी आधार पर गया हवाई अड्डे के लिए GAY कोड का प्रयोग किया जाता है.

बिहार के गया हवाई अड्डे के GAY कोड नाम का मुद्दा संसद में उठाया गया है. बिहार के बीजेपी से राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने बुधवार को संसद में नागरिक उड्डयन मंत्री से इस कोड नाम को बदलने की मांग की है. एमपी ने इसे सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से आपत्तिजनक बताया है. 

भीम सिंह ने संसद में क्या कहा?

भीम सिंह ने संसद में एक लिखित प्रश्न के माध्यम से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रण संघ (IATA) के जरिए विभिन्न हवाई अड्डों को दिए गए तीन अक्षरों के कोड नाम से कभी-कभी लोग असहज हो जाते हैं. उन्होंने गया हवाई अड्डे के लिए इस्तेमाल किए गए GAY कोड को बदलने की मांग करते हुए पूछा कि क्या सरकार इसे और सम्मानजनक बनाने पर विचार करेगी?

हालांकि इस अपत्ति पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दिलचस्प जवाब दिया है. भाजपा सांसद के प्रश्न के उत्तर में, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने स्पष्ट किया कि नाम कोड नहीं बदला जाएगा. उन्होंने कहा कि IATA के जरिए दिए गए तीन अक्षरों के कोड को लोकेशन आइडेंटिफायर कहा जाता है और ये स्थानीय होते हैं.

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री का मिला जवाब

उन्होंने कहा कि आम तौर पर हवाई अड्डे के लोकेशन के नाम के पहले तीन अक्षरों का ही इस्तेमाल किया जाता है. इसी आधार पर गया हवाई अड्डे के लिए GAY कोड का प्रयोग किया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रण संघ के संकल्प संख्या 763 के अनुसार, जब तक सामाजिक या सांस्कृतिक आपत्ति का पर्याप्त आधार न हो, स्थायी नाम कोड में परिवर्तन नहीं किया जा सकता.

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि इससे पहले एयर इंडिया ने आईएटीए से इस कोड में बदलाव की मांग की थी. तब भी आईएटीए ने कहा कि यह प्रस्ताव-763 के प्रावधानों के तहत किया जाता है, इसमें तीन अक्षरों वाले कोड को स्थायी माना जाता है और इन्हें केवल असाधारण परिस्थितियों में ही बदला जाता है. आमतौर पर इनमें हवाई सुरक्षा संबंधी चिंताएं शामिल होती हैं.

ये भी पढ़ें: जो बिहार के बाहर हैं, आएंगें तो NDA के खिलाफ करेंगे वोट इसलिए काटा जा रहा नाम- प्रशांत किशोर

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget