एक्सप्लोरर

Purnea News: पूर्णिया में महिला से बस में रेप की कोशिश, मनचले यहां-वहां छूने लगे तो खिड़की से कूदी, गंभीर हालत में भर्ती

Bihar Crime News: घटना मंगलवार रात की है. महिला वैशाली से बस में बैठी थी. इसी दौरान कुछ युवक उसे गंदे इशारे करने लगे. बस में कम भीड़ होने के कारण मौके का फायदा उठाया.

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से दिल्ली की दामिनी से मिलता जुलता केस सामने आया है. बताया गया कि यहां चलती बस में एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश की गई है. हालांकि बस में बैठे मनचले महिला की जांबाजी के कारण अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में असफल हो गए. महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मनचलों से बचने के लिए बस की खिड़की तोड़ कर छलांग लगा दी. मंगलवार की देर शाम वह वैशाली से सिलीगुड़ी जा रही थी. इस दौरान बस में रास्ते में हादसा हुआ. फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

बस में कर रहे थे गंदी हरकत

बताया गया कि वह जब बस से कूदी तो उसे मरता हुआ छोड़कर बस चालक भी भाग निकला. बायसी पुलिस की मदद से महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में एडमिट कराया गया है. वो दार्जिलिंग के डोकेदाहा की रहने वाली है. अपनी आपबीती बताते हुए उसने बताया कि पेशे से वो एक शिक्षिका है. देर शाम बस पर बैठी थी  तब बस पैसेंजरों से खचाखच भरी थी. हालांकि जैसे जैसे समय बीतता गया बस में बैठे पैसेंजरों की संख्या कम होती गई. तभी बस की एक तरफ बैठे पांच युवकों ने उसे अकेला पाकर गंदी हरकतें शुरू कर दी. गंदे इशारे करने लगे और उसे गलत जगह छूना शुरू कर दिया. 

आबरू बचाने के लिए कूदी महिला 

इससे सहमी महिला ने बस ड्राइवर और कंडक्टर से मदद लेनी चाही,, लेकिन दरिंदों की संख्याबल देख वो दोनों भी मौन रहे. इसके बाद अपनी आबरू बचाने के लिए महिला बस की खिड़की तोड़ कर कूद गई. बायसी थाना से आए पुलिस के जवान ने बताया कि पेट्रोलिंग करती गाड़ी से उन्हें महिला के बस से कूदने की सूचना मिली. फौरन मौके पर पहुंचे. एंबुलेंस से युवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया लाया गया. यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉ सीके सिन्हा ने कहा है कि महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए दरिंदों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है. 

पूर्णिया एसपी ने कही कार्रवाई की बात

मामले को लेकर पूर्णिया के एसपी ने कहा कि वह 35 साल की है. वैशाली से सिलीगुड़ी जाने के लिए बस में बैठी थी. इसी दौरान कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की. उनसे बचने के लिए वह बस से कूद गई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा. मामले की जांच चल रही. दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Watch: नीतीश कुमार का खुला 'चैलेंज'! JDU के कौन लोग हैं BJP के संपर्क में यह CM ने खुद ही बता दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget