एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: नालंदा में मौत की वजह बना अवैध हथियार, हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा, 2 गिरफ्तार

Nalanda News: नालंदा के करायपरसुराय थाना इलाके में एक व्यक्ति की हत्या की गई थी. सोमवार को पुलिस ने कारण का खुलासा कर दिया. जानिए क्या है पूरा मामला.

नालंदा: करायपरसुराय थाना इलाके में बीते शनिवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. विन्सा सलेमपुर गांव में एक व्यक्ति को घर से बुलाकर गोली मारी गई थी. मृतक की पहचान चांद पासवा उर्नफ चंदवा के रूप में हुई थी. 24 घंटे के बाद पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया. चांद पासवान उर्फ चंदवा ने कुछ दिन पहले एक अवैध हथियार की खरीदारी की थी. यही उसकी मौत की वजह बना.

बताया जाता है कि अवैध हथियार चांद पासवान उर्फ चंदवा को पसंद नहीं आया तो वो तस्कर से अपने पैसे मांगने लगा. हथियार तस्कर ने पैसा देने से मना कर दिया. हथियार तस्कर ने शनिवार को चांद पासवान उर्फ चंदवा को फोन करके पैसा लेने के लिए बुलाया. इसके बाद सुनसान इलाके में उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार

हत्या की घटना के बाद हिलसा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी. टीम ने चांद पासवान उर्फ चंदवा के हत्यारोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया. उनकी पहचान पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत चपौर गांव निवासी शैलेश पासवान उर्फ रिंकू के पुत्र कार्तिक राज और धनरुआ थाना क्षेत्र के राजू पसवान के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई. हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शनिवार की रात बदमाशों ने घर से बुलाकर चांद पासवान उर्फ चंदवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. शव बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी.

अवैध हथियार की खरीद बना मौत की वजह

चांद पासवान उर्फ चंदवा की हत्या के बाद परिजनों ने कुछ लोगों का नाम बताया था. कार्तिक राज नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई फिर खुलासा किया गया कि वह हथियार-कारतूस की खरीद-बिक्री करता है. कुछ दिन पहले उसने चांद पासवान उर्फ चंदवा को हथियार बेचा था. हथियार की क्वालिटी खराब थी इस कारण वो रुपये वापस मांग रहा था. इसी कारण शनिवार की रात चांद पासवान को खाने-पीने के लिए बुलाया फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. कार्तिक राज की निशानदेही पर घटना में शामिल विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

यह भी पढ़ें: Madhubani Murder: मधुबनी में SDO के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, सीने को बदमाशों ने किया छलनी, मच गया हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget