एक्सप्लोरर

2025 के बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में शुरू हुई 'प्रेशर पॉलिटिक्स'! कांग्रेस ने 70 सीटों की कर दी है मांग

Pressure politics: माना जाता है कि लालू भले ही राजनीति में उतने सक्रिय नहीं हों, लेकिन अब भी मानसिक तौर पर दबाव बनाने से नहीं चूकते. आरजेडी कांग्रेस को नेतृत्व के मुद्दे पर उलझा कर रखना चाहती है. 

Bihar Elections 2025: बिहार में ऐसे तो विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने अपने फायदे को लेकर रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं. हाल ही में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने 'इंडिया' गठबंधन में नेतृत्व को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन किया तो अब कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों की मांग कर दबाव बढ़ा दिया है. 

लालू यादव के बयान के क्या हैं मायने?

दरअसल, इन दोनों बयानों को दबाव की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. आज लालू यादव भले ही ममता बनर्जी के नेतृत्व का समर्थन कर रहे हों, लेकिन यह वही लालू यादव हैं जिन्होंने 'इंडिया' गठबंधन में राहुल गांधी को 'दूल्हा' बनाने की बात कही थी. इसलिए उनके ताजा बयान के मायने निकाले जाने लगे हैं. 

माना जाता है कि लालू भले ही राजनीति में उतने सक्रिय नहीं हों, लेकिन अब भी मानसिक तौर पर दबाव बनाने से नहीं चूकते. हाल में ही जिस तरह चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी चारों खाने चित हुए और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहतर हुई है, उससे लालू को भय है कि कांग्रेस उन पर हावी होगी. आरजेडी कांग्रेस को राष्ट्रीय नेतृत्व के मुद्दे पर पहले ही उलझा कर रखना चाहती है. 

बिहार की राजनीति के जानकार अजय कुमार कहते हैं कि लालू यादव राज्य की राजनीति और कांग्रेस की नब्ज पहचानते हैं. चुनाव को लेकर अभी ही कांग्रेस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. वह जानते हैं कि कांग्रेस को नेतृत्व के मुद्दे पर ही फंसाए रखा जाए. कांग्रेस किसी भी हाल में नेतृत्व के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी. 

विधानसभा चुनाव में 70 सीटों की मांग

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपने तेवर दिखाए हैं. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों की मांग कर दी है. इस बीच, कांग्रेस इन दिनों अपने संगठन को भी मजबूत करने में जुटी है, जिससे उनके जमीनी संगठन पर सवाल उठाने का मौका राजद को नहीं मिल सके. उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस 70 सीटों पर ही चुनाव लड़ी थी, जिसमें 19 पर जीत मिली थी. 

ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav: 'वो तो मिलकर सरकार चला रहे हैं', उमर अब्दुल्ला ने EVM पर कांग्रेस को दी नसीहत तो तेजस्वी यादव का आया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget