एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: सीएम नीतीश कुमार ने PM नरेंद्र मोदी को कहा- थैंक्‍स, द्रौपदी मुर्मू के लिए कही ये बात

Bihar News: एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया गया है. सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने समर्थन कर दिया है.

पटना: एनडीए (NDA) की ओर से झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाए जाने पर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को थैंक्‍स कहा है. साथ ही उन्‍होंने प्रसन्‍नता व्‍यक्ति की है. नीतीश कुमार ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को ह्रदय से धन्‍यवाद. 

दरअसल, मुख्‍यमंत्री कार्यालय से बुधवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है. पत्र में कहा गया है कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं. एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है. द्रौपदी मुर्मू मूलतः ओडिशा की रहने वाली हैं. ओडिशा सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था. इसके बाद झारखंड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कल (मंगलवार) प्रधानमंत्री ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई जा रही हैं. प्रधानमंत्री को भी इसके लिए हृदय से धन्यवाद.

ये भी पढ़ें- Bihar News: चिराग पासवान गए NDA के साथ, एक फोन पर मान ली राजनाथ सिंह की बात, खुद किया ये एलान

द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्‍च‍ित  

जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाए जाने के सवाल पर कहा कि बीजेपी (BJP) के इस निर्णय का स्‍वागत करते हैं. नीतीश कुमार हमेशा से महिला सशक्तिकरण के पक्षधर रहे हैं. गरीब पर‍िवार में जन्‍मी आदिवासी महिला को बीजेपी ने एनडीए का राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार बनाया है, इसलिए जेडीयू समर्थन करेगी. उनकी जीत सुनिश्‍च‍ित है. 

मांझी ने भी की थी पीएम की तारीफ 

वहीं, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Former Chief Minister Jitan Ram Manjhi) ने भी पीएम मोदी की खूब तारीफ की है. उन्‍होंने द्रौपदी मुर्मू को बहन बताया है. ट्वीट करते हुए उन्‍होंने कहा है कि पूर्व राज्‍यपाल और आदिवासी समुदाय की शान हमारी बहन श्रीमति द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक हार्दिक बधाई. ये गर्व का क्षण है जब लगातार दूसरी बार हमारे बीच से कोई राष्‍ट्रपति बनने जा रहा है. मोदी है तो मुमकिन है. 

ये भी पढ़ें- Presidential Election 2022: पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने द्रौपदी मुर्मू को बताया बहन, कहा- मोदी है तो मुमकिन है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget