एक्सप्लोरर

Presidential Candidate: JDU नेता के बाद VIP ने भी की नीतीश को राष्ट्रपति बनाने की मांग, कहा- अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है छवि

राष्‍ट्रपति चुनाव का ऐलान होते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्‍ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है. जेडीयू नेता के बाद वीआईपी ने भी यह मांग उठाई है.

पटना: राष्‍ट्रपति चुनाव (President Election) का ऐलान होने के साथ ही राष्‍ट्रपति उम्मीदवार के नाम को लेकर भी गहमागहमी तेज है. इसको लेकर बिहार की राजनीति में भी अटकलों और दावों का बाजार गर्म हैं, जिसे जेडीयू के नेता भी हवा दे रहे हैं. पार्टी के नेता और मंत्री श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को राष्‍ट्रपति पद (Presidential Candidate) के लिए योग्‍य बताया तो इस मुहिम में एनडीए की पूर्व सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) भी कूद पड़ी. वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बिहार के नीतीश कुमार को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में राष्ट्रपति बनने की सभी काबलियत है.

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अगर नीतीश कुमार देश के राष्ट्रपति बनते हैं तो ये पूरे बिहार के लिए गर्व की बात होगी. इससे बिहार की पूरी जनता को खुशी होगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की साफ छवि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार राष्ट्रपति बनते हैं तो देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के बाद यह दूसरा मौका होगा जब बिहार से कोई राष्ट्रपति बनेगा. चूंकि नीतीश कुमार की छवि एक सुलझे हुए नेता की है, ऐसे में उनके राष्ट्रपति बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों से भारत के संबंध में और प्रगाढ़ता आएगी.

ये भी पढ़ें- कैसा होगा राष्ट्रपति का उम्मीदवार? तारिक अनवर ने BJP पर तंज कसते हुए दिया जवाब, कहा- ऐसा हो देश का प्रथम व्यक्ति

राष्ट्रपति पद के सबसे योग्य उम्मीदवार हैं नीतीश कुमार

देव ज्योति ने यह भी कहा कि वर्षों तक बिहार का सफलता पूर्वक नेतृत्व करने के अलावा वे केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. ऐसे में नीतीश कुमार को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए. देव ज्योति ने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार में काबिलियत है और राष्ट्रपति पद के योग्य हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी की भी यही चाह है कि बिहार का बेटा देश का प्रथम नागरिक बने. उन्होंने यह भी कहा कि वीआईपी के पास फिलहाल एक भी विधायक नहीं हैं, लेकिन वीआईपी की कामना है कि नीतीश कुमार देश के राष्ट्रपति बने.

JDU नेता श्रवण कुमार ने क्या कहा?

बता दें कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी सीएम नीतीश कुमार को राष्‍ट्रपति पद के लिए योग्‍य बताया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का विजन और सोच राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का है. अगर नीतीश कुमार राष्ट्रपति बनते हैं तो हर बिहारी को इससे खुशी होगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति बनने को लेकर नीतीश कुमार की ना ही कोई दावेदारी है और ना कोई इच्छा. बिहार की जनता ने उन्हें बिहार की सेवा के लिए चुना है और वो इस काम में दिन-रात लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar MLC Election 2022: बिहार विधान परिषद के लिए NDA के उम्मीदवारों ने किया नामांकन, CM नीतीश भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget