एक्सप्लोरर

Gopalganj News: एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती महिला ने ई रिक्शा पर दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल प्रशासन पर उठा सवाल

Bihar News: मामला मांझा प्रखंड के भैसहीं गांव का है. ई-रिक्शा पर बच्चे का जन्म मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी.

गोपालगंज: जिले में एक गर्भवती महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया. रविवार को एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस नहीं मिली, जिसके बाद दर्द से छटपटा रही प्रसूता को ई-रिक्शा से आनन-फानन में गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल (Gopalganj Sadar Hospital) लाया गया, जहां रास्ते में ही ई-रिक्शा पर उसने बच्चे को जन्म दे दिया. इसके बाद अस्पताल परिसर में पहुंचने के बाद जच्चा-बच्चा की मदद के लिए स्वास्थ्यकर्मी तक नहीं पहुंचे. परिजनों ने किसी तरह प्रसूता को अस्पताल में बेड तक पहुंचाया. मामला मांझा प्रखंड के भैसहीं गांव का है. 

ई-रिक्शा से प्रसूता पहुंची अस्पताल

परिजनों का कहना है कि मनोज कुमार की पत्नी को आज प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया लेकिन एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंचा. समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचा. महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी. इसके बाद ई-रिक्शा से महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया. वहीं, दोनों का इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मामले की जांच कराई जाएगी- अस्पताल प्रबंधक

वहीं, इस मामले में जब अस्पताल प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. किस परिस्थिति में गर्भवती को एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली.अस्पताल के मैनेजर ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि गर्भवती महिला को किस वजह से एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली. बता दें कि 102 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए बिल्कुल ही निशुल्क है. जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: चेन्नई पहुंची बिहार की 4 सदस्यीय जांच टीम, कहा- मजदूरों को आश्वस्त करने आए हैं, एक-एक क्षेत्र का करेंगे दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget