एक्सप्लोरर

Bihar News: प्रत्यय अमृत बनाए गए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, लोकसभा चुनाव की होगी बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Home Department Additional Chief Secretary: चुनाव आयोग के आदेश के कुछ घंटों बाद, तत्कालीन एसीएस (गृह) एस सिद्धार्थ को प्रभार से हटा दिया गया था. प्रत्यय अमृत पहले से कई विभाग संभाल रहे हैं.

Additional Chief Secretary Home Department: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत ने बिहार में गृह विभाग के नए अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के रूप में पदभार संभाल लिया है. बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अमृत राज्य सरकार के स्वास्थ्य और सड़क निर्माण विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं. अब लोकसभा चुनाव को लेकर उन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

यह फेरबदल निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा गृह विभाग (बिहार) के तत्कालीन एसीएस एस सिद्धार्थ और विभिन्न राज्यों में कई अन्य अधिकारियों को हटाने के आदेश के दो दिन बाद हुआ है. निर्वाचन आयोग ने 18 मार्च, 2024 को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया था.

चुनाव आयोग के आदेश के कुछ घंटों बाद, तत्कालीन एसीएस (गृह) एस सिद्धार्थ को प्रभार से हटा दिया गया था. 18 मार्च को जारी जीएडी आदेश में कहा गया था कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार के अलावा सिद्धार्थ के पास कैबिनेट सचिवालय विभाग भी रहेगा.

आदेश के अनुसार गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनात 2008 बैच के आईएएस अधिकारी प्रणव कुमार को अगले आदेश तक विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य करने के लिए कहा गया था. अब सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी हो गया है कि प्रत्यय अमृत गृह विभाग के प्रमुख होंगे.

बिहार की 40 सीटों पर होना है चुनाव

प्रत्यय अमृत नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं. बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर सातों चरणों में चुनाव होना है. 19 अप्रैल को पहला चरण है. पहले चरण में चार सीटों पर चुनाव होगा. चुनाव आयोग के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रत्यय अमृत को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

बता दें कि बिहार जब कोरोना महामारी की चपेट में था तब राज्य सरकार में आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उस समय भी उन्होंने बेहतर काम किया था. अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले इसे बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Sheohar Lok Sabha Seat: चित्तौड़गढ़ के नाम से मशहूर है शिवहर लोकसभा सीट, लवली आनंद के लिए कितना फिट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget