एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर बोले- 'नीतीश का करियर खत्म', तेजस्वी यादव को कहा- 'राजनीति मत करिए'

BPSC Candidates Protest: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जो अधिकारी तेज बन रहे हैं वह समझ लें एक साल में निजाम बदलेगा.

Prashant Kishor: बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को लेकर राजनीति भी हो रही है. विपक्ष के नेता उन पर आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर अब प्रशांत किशोर ने बड़ा बया दिया है. सोमवार (30 दिसंबर) को वे पत्रकारों से बात कर रहे थे. पीके ने कहा कि नीतीश कुमार का करियर खत्म है. एक साल और सीएम हैं. जो अधिकारी तेज बन रहे हैं वह समझ लें एक साल में निजाम बदलेगा.

'लाठीचार्ज के समय आप क्यों नहीं आए?'

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बीजेपी की बी टीम बताए जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बच्चों के मसले पर राजनीति मत करिए. आप लाठीचार्ज में घायल हुए अभ्यर्थियों से मिलने के लिए अस्पताल क्यों नहीं गए? लाठीचार्ज के समय आप क्यों नहीं आए?

वहीं निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के हमले का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कल (रविवार) रात एक बजे मैं गर्दनीबाग गया था. बच्चों को कंबल की जरूरत थी उन्हें कंबल दिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टुटपुंजिया नेता कह रहे हैं कि आप बच्चों पर धौंस जमा रहे हैं. 

बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर प्रशांत किशोर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, "प्रशांत किशोर खुद नया नेता बने हैं और छात्रों को धमका रहे हैं, अपनी औकात का धौंस दिखा रहे हैं. आज जब धेले भर की चुनावी औकात नहीं है तो अहंकार टपक रहा है, छात्रों के सामने बड़ी-बड़ी सरकार उड़ गई, आप क्या चीज हैं? छात्र पुलिस से पिट रहे थे आप पीठ दिखा भाग गए, सवाल पूछने पर गाली?"

सिटी एसपी के खिलाफ एनएचआरसी कोर्ड जाएंगे पीके

दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ तौर पर कहा कि छात्रों का आंदोलन वापस नहीं होगा जब तक दोबारा एग्जाम कराने की मांग नहीं मान ली जाती. उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि री-एग्जाम इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि हजार करोड़ रुपये की डील हुई है. आधे से ज्यादा पोस्ट को बेच दिया गया है. उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर वे सिटी एसपी के खिलाफ एनएचआरसी कोर्ट जाएंगे.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीपीएसी अभ्यर्थियों पर तीसरी बार लाठीचार्ज क्यों हुआ है सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछिए. वे दिल्ली में बैठे हैं कुछ बोल नहीं रहे हैं. बिहार के चार रिटायर्ड अधिकारी सरकार चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के कटिहार में गोली मारकर युवक की हत्या, बरंडी नदी के पास मिली लाश तो मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, 'कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को...'
CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, 'कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को...'
पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत
पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत
बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, तुरंत बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त
बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, तुरंत बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त
पटना में ऑटोमोबाइल कारोबारी को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर
पटना में ऑटोमोबाइल कारोबारी को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget