एक्सप्लोरर

Prashant Kishor Statement: 'पांच सालों के लिए ही किसी भी पार्टी की मदद की', चुनावी रणनीति पर PK ने कह दी बड़ी बात

Bihar News: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. वहीं, शनिवार को सीवान में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) सीवान पहुंचे हुए हैं. शनिवार को प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले वाले नीतीश कुमार अब नहीं हैं, जिस नीतीश कुमार की 2014-15 में उन्होंने मदद की थी वो नीतीश कुमार थे. जिनके शासनकाल में बिहार में बदलाव दिख रहा था लेकिन अब उनके शासनकाल में बिहार की स्थिति बिगड़ती दिख रही है. आगे उन्होंने कहा कि मैनें पांच सालों के लिए ही किसी भी पार्टी की मदद की. जिंदगी भर के लिए किसी नेता का बंधुआ मजदूर नहीं हूं.

फेविकोल लगाकर मुख्यमंत्री बने हुए हैं- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार 2014 में जेडीयू के नेता थे. वे चुनाव नहीं हारे, उनकी पार्टी लोकसभा में दो सीटें जीती. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन 2020 विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की कम सीटें आई. इसके बाद वे कभी बीजेपी तो कभी आरजेडी के साथ मिलकर राज्य के मुखिया बने हुए हैं. कुर्सी पर फेविकोल लगाकर मुख्यमंत्री बने हुए हैं. 

'नीतीश कुमार अपने घर से बाहर नहीं निकलें'

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि नीतीश कुमार जब रेलमंत्री थे तब एक रेल दुर्घटना में 200 लोगों से ज्यादा की मौतें हुई थी. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था लेकिन जिस नीतीश कुमार का मैं विरोध कर रहा हूं वे नीतीश कुमार कोरोना काल में हजारों लोग बिहार के मर गए, हजारों लोग रोड पर आ गए, इन सबके बाद भी अपने घर से बाहर नहीं निकलें और न ही लोगों की मदद की.

लालू यादव जाति की राजनीति नहीं करते हैं- प्रशांत किशोर

वहीं, लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ये दोनों जाति की राजनीति नहीं करते है. लालू यादव जाति की राजनीति करते तो वे किसी यादव जाति से काबिल व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाते लेकिन वे तो अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हुए हैं. जो लोग भी बिहार में राजनीति करते हैं, वे अपने और अपने परिवार का भविष्य बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Case: तमिलनाडु के नाम पर सामने आई घटना की जांच के लिए आज पटना से जाएगी स्पेशल टीम, टोल फ्री नंबर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget