एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस को प्रशांत किशोर ने दी नसीहत, लोगों की वोटिंग स्ट्रेटजी पर दिया बयान

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय हैं. वहीं, बुधवार को उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस को सलाह दी.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बुधवार को कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में जीतकर जरूर आई है इसके लिए उन्हें बधाई, लेकिन वो इसे 2024 के लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) की जीत न समझें. आपको याद होगा कि जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आया था, तो मोदी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम 2024 के आम चुनाव के लिए संकेत देता है. मैंने उस समय ट्वीट करके कहा था कि हर चुनाव एक अलग चुनाव है. उत्तर प्रदेश के चुनाव से देश के चुनाव का फैसला नहीं हो सकता है. साल 2012 में यूपी में समाजवादी पार्टी जीतकर आई थी, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश के लोगों ने 80 में 73 लोकसभा की सीटों पर जीत दिलाई.

देश में हर चुनाव एक अलग चुनाव होता है- प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि कर्नाटक में मिली जीत को कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव की जीत के तौर पर न देखे.कर्नाटक विधानसभा के लिए 2013 में हुए चुनाव में कांग्रेस जीतकर आई, उसके एक साल बाद ही 2014 के आम चुनाव में बीजेपी सबसे अधिक लोकसभा की सीटें जीतकर आई.न2018 में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीतकर आई, लेकिन 2019 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही बुरा रहा, इसलिए मैं कांग्रेस या अन्य पार्टियों को भी बता रहा हूं कि देश में हर चुनाव एक अलग चुनाव होता है.

बीजेपी की 'बी टीम' कहे जाने पर प्रशांत किशोर ने दिया जवाब

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि लोगों का क्या है? जो मुझ पर 'बी टीम' होने का आरोप लगा रहे हैं तो मैं उनसे पूछता हूं कि बीजेपी के लोग आज जमीन पर हैं? आज जो लोग मुझे 'बी टीम' कह रहे हैं, तो क्या मैं बगैर मतलब के गांव-गांव पैदल चल रहा हूं. मैं पागल तो नहीं हूं कि मुझे बीजेपी की जमीनी हकीकत दिखाई नहीं आ रही है. आज जो नेता मुझे 'ए टीम' की 'बी टीम' बोल रहे हैं, उनसे मैं कहता हूं कि हिम्मत है तो इस चुभती गर्मी में पांच दिन पैदल चल कर दिखा दें.

'लोगों का काम है कहना'

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर कहा कि मैंने उस समय भी कहा था कि आप में अगर दम है, तो बिना सुरक्षा के या फिर सुरक्षा लेकर भी किसी पंचायत में पैदल चलकर दिखा दीजिए तो मैं मान जाऊंगा. नीतीश कुमार और बिहार के बड़े-बड़े नेता आज सुरक्षा लेकर भी बिहार में पैदल नहीं चल पाएंगे. आज लोगों का क्या है, लोगों का काम है कहना. मैं जो पदयात्रा कर रहा हूं, वो पूरी ईमानदारी से कर रहा हूं.

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर BJP पर लालू का तंज, बोले- घड़ियाल की गिनती कर लेती है केंद्र लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget