एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: PM मोदी को लेकर पूछे गए सवाल पर PK ने बताई 2014 के अभियान की बात, यूपी-बिहार का लिया नाम

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान सीवान में पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बयान दिया. उन्होंने इस दौरान बिहार के विकास को लेकर भी बात कही.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के 157वें दिन सीवान के सुरवाला पंचायत में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर हमला बोला. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बिहार में पूछे गए सवाल पर पूरी बात बताई. उन्होंने कहा कि 2014 में शोर हुआ कि नरेंद्र मोदी आएंगे तो सब सुधर जाएगा. 2014 में नरेंद्र मोदी का अभियान हमने ही चलाया था. 2012-13 मे यूपी-बिहार (UP-Bihar) में नरेंद्र मोदी को कोई नाम तक नहीं जानता था. अब बिहार के लोग हम से ही कहते है कि तुम जानते हो नरेंद्र मोदी से ही देश का विकास होगा.

बिहार के लिए नरेंद्र मोदी ने नहीं की कोई बैठक- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले नौ सालों से प्रधानमंत्री हैं लेकिन नौ सालों में नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए एक बैठक किए हो तो आप हमको उसका प्रमाण दिखा दीजिए. हम कल से ही नरेद्र मोदी का झंडा लेकर चलने को तैयार हैं. नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए जब एक बैठक तक नहीं की. इसके बावजूद उछल-उछलकर कमल को वोट दे रहे हैं फिर तो गलती किसकी है?

'बिहार की दुर्दशा को सुधारने के लिए हमको खड़ा होना पड़ेगा'

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बिहार में 40 में से 39 बीजेपी के सांसद को लोगों ने जीता कर भेजा है. टीवी में लोग देखते हैं कि नरेंद्र गुजरात में एक लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन चलवा रहे हैं और हम इसमें ही खुश हो जाते हैं. गुजरात की जनता चलती है एक लाख करोड़ की बुलेट में और बिहार की जनता को पैसेंजर ट्रेन भी नसीब नहीं हो रही है. हम इसमें ही खुश हैं कि नरेंद्र मोदी बुलेट ट्रेन चलवा रहे हैं, जब आप बुलेट ट्रेन पर वोट देंगे तो हमारे घर के लड़के बस में नहीं चलेंगे तो कहां चलेंगे? वहीं, आगे प्रशांत किशोर ने बिहार को लेकर कहा कि बिहार की दुर्दशा को सुधारने के लिए हमको खड़ा होना पड़ेगा, नहीं तो जिस बदहाली मे हमारा जीवन बीता है उसी में हमारे बच्चों का जीवन भी गुजरेगा. यहां कोई ऐसा घर नहीं है जहां से कोई जवान लड़का बाहर जाकर मजदूरी न कर रहा हो.

ये भी पढ़ें: Nagaland JDU: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नागालैंड इकाई को किया भंग, बीजेपी समर्थन पर दिया साफ संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget