एक्सप्लोरर

Nagaland JDU: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नागालैंड इकाई को किया भंग, बीजेपी समर्थन पर दिया साफ संदेश

JDU News: नागालैंड को लेकर जेडीयू में घमासान मच गया है. इससे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की चिंता बढ़ गई है. इसको लेकर गुरुवार को उन्होंने बयान दिया.

पटना: नागालैंड (Nagaland) में जेडीयू (JDU) के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी (BJP) गठबंधन वाली सरकार को बगैर शर्त समर्थन दे दिया है. इसको लेकर जेडीयू में सवाल उठने लगे हैं. इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने गुरुवार को कहा कि इस बात की जानकारी कल मिली. हम लोगों की सहमति के बिना नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष और जीते हुए विधायक ने अपना समर्थन बीजेपी को दिया है, जो घोर अनुशासनहीनता है. इस पर पूरे संगठन को ही बर्खास्त कर दिया गया है.

नागालैंड जेडीयू संगठन को भंग कर दिया गया है- ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा कि पार्टी में इस तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसको लेकर नागालैंड में पूरे संगठन को ही भंग कर दिया गया है. अब नागालैंड में नई इकाई का गठन किया जाएगा. हमारा साफ मानना है कि हम बीजेपी को समर्थन नहीं करेंगे. इसके पहले भी दूसरे जगह हमारे जीते हुए विधायकों को बीजेपी ने शामिल करा लिया था. मणिपुर और अरुणाचल में भी किए गए थे.

नागालैंड में जेडीयू विधायक ने बीजेपी को दिया समर्थन

बता दें कि नागालैंड में जेडीयू के एकमात्र विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बिना बीजेपी गठबंधन वाली सरकार को बगैर शर्त समर्थन दे दिया. 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में संपन्न हुए चुनाव में जेडीयू के ज्वेंगा सेब ने त्से मिन्यु सीट से जीत हासिल की है. उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी आरपीआई (आठवले) उम्मीदवार लोगुसेंग सेम्प को 2,563 वोटों से हराया था. जेडीयू ने विधानसभा चुनाव में अपने आठ उम्मीदवार उतार थे. वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने कथित तौर पर नगालैंड के अपने एकमात्र विधायक को जीत की बधाई नहीं दी थी. 

ये भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में जेसीबी चालक की गोली मारकर हत्या, होली में आया था, शव को घर के पास लाकर फेंका गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget