एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: 'अब बिहार के युवा दूसरे राज्यों में मजदूरी करेंगे…', समझिए प्रशांत किशोर के बयान के मायने

Prashant Kishor Reaction on Domicile Policy: पीके ने बीजेपी और आरजेडी दोनों पर सवाल उठाए. कहा कि अब शिक्षकों को लग रहा है कि इनके साथ विश्वासघात हो गया है.

समस्तीपुर: प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अपनी पदयात्रा कर रहे हैं. बीपीएससी (BPSC) द्वारा शिक्षक बहाली के मुद्दे पर पीके ने बुधवार (5 जुलाई) को कहा कि बीते दिनों नियोजित शिक्षकों के साथ मारपीट होना गलत है. बिहार में लोग रोजगार के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. यहां की सरकार ने डोमिसाइल नीति (Domicile Policy) ही बदल दी है. बिहार के लड़के बाहर जाकर मजदूरी करेंगे और दूसरे राज्य के लोग बिहार में आकर शिक्षक बनेंगे. इससे ज्यादा अन्याय और ज्यादती बिहार के बच्चों के साथ और क्या होगी.

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष बीजेपी के सुशील कुमार मोदी थे. ऐसे में शिक्षकों ने इन पर भरोसा किया और बीजेपी को समर्थन दिया. दो वर्ष के बाद जब से सत्ता में आए और डिप्टी सीएम बने तो उन्होंने नियोजित शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया. इसके बाद 2020 के चुनाव में नियोजित शिक्षकों ने आंख बंदकर तेजस्वी यादव पर भरोसा किया, आज इनकी ही पार्टी के नेता शिक्षा मंत्री भी हैं. बावजूद इसके इन्होंने भी नियोजित शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया.

अब लग रहा विश्वासघात हो गया: पीके

शिक्षकों को लेकर पीके ने कहा कि अब उन्हें लग रहा है कि उनके साथ विश्वासघात हो गया. बिना सोचे-समझे अगर किसी का दामन पकड़ लीजिएगा तो आपके साथ यही होगा. बिहार में राजनीतिक दलों को भी मालूम है कि वे चाहे लाठीचार्ज करें या फिर लोगों को जेल में डाल दें, बावजूद इसके जनता उन्हीं को वोट देगी. लोग जाति के आधार पर धर्म के आधार पर वोट उन्हीं को देंगे, जिनको देते रहे हैं. पीके ने कहा कि मैं एक साल से बिहार के लोगों को यही समझाने का प्रयास कर रहा हूं कि अगर गलत व्यक्ति, गलत आश्वासनों पर भरोसा करेंगे तो आपके लिए और आपके बच्चों के लिए समस्या होनी ही है.

बता दें कि हाई कोर्ट ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया और इसकी नियमावली को चुनौती देने वाली करीब एक दर्जन याचिकाओं पर मंगलवार (4 जुलाई) को एक साथ सुनवाई की. कोर्ट ने बहाली प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 22 अगस्त तय की. बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया में 1,70,461 नियुक्तियां बीपीएससी के जरिए होनी हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 12 जुलाई है. 24, 25, 26, 27 अगस्त को नियुक्ति के लिए परीक्षा ली जाएगी.

यह भी पढ़ें- Surendra Prasad Yadav Threat: सहकारिता मंत्री की हत्या करने वाले को देने वाला था 11 करोड़, अब पटना से हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget