एक्सप्लोरर

Muzaffarpur: प्रशांत किशोर ने कहा- 'तेजस्वी को गंभीरता से लीजिएगा तो भोगिएगा', PK ने CM नीतीश को भी नहीं छोड़ा

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर के बोचहां में जन संवाद के दौरान हमला बोला. कहा कि एक साल हो गए कितने लोगों को नौकरी मिली?

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने रविवार (27 अगस्त) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर तीखा हमला बोला. कहा कि तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि हम दो लाख शिक्षकों को नियुक्त कर रहे हैं. अभी तो परीक्षा शुरू ही हुई है. 32 सालों में अगर 10 लाख नौकरी दी है तो वही डेटा जारी करें कि हमने इतने लोगों को नौकरी दी है. आज 2 करोड़ लोग बिहार से बाहर जाकर मजदूरी कर रहे हैं और ये बड़ी-बड़ी बात कर रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के साथ-साथ सारे राज्यों के लड़कों के लिए भी बहाली निकाल दी. दूसरे राज्यों में बिहार के लड़के जाकर मजदूरी करेंगे और दूसरे राज्य के लड़के बिहार में आकर शिक्षक बनेंगे. जब नौकरी मिल जाएगी तो हमें आकर बताइएगा कि बिहार के कितने लोगों को नौकरी मिल गई. ये बिल्कुल इन्होंने फर्जीवाड़ा किया है ये हो भी नहीं सकता है. प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर के बोचहां में जन संवाद के दौरान यह बातें कहीं.

पीके ने पूछा- एक साल में कितनी नौकरी मिली?

आगे पीके ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही गांधी मैदान में कहा था कि हम 10 लाख सरकारी नौकरी अगले एक साल में दे देंगे. अगले दिन मैंने कहा कि अगर नीतीश कुमार 10 लाख नौकरी दे देंगे तो हम उनके समर्थन में ये अभियान वापस ले लेंगे. एक साल हो गए कितने लोगों को नौकरी मिली?

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि जो आदमी 17 से 18 साल मुख्यमंत्री रहते 10 लाख नौकरी नहीं दी तो आज इनके पास कौन सा रामबाण आ गया है कि आप एक साल में 10 लाख नौकरी दे दीजिएगा? तेजस्वी यादव को गंभीरता से लीजिएगा तो भोगिएगा. कोई नहीं पूछा कि 15 साल तो उनके माता-पिता मुख्यमंत्री रहे उस समय कितने लोगों को आपने नौकरी दी? तेजस्वी यादव को कितना भी ज्ञान हो इतना तो ज्ञान नहीं ही है कि किसी कैबिनेट के पास अधिकार नहीं है कि वो 10 लाख लोगों को नौकरी दे दें.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शाहनवाज हुसैन बोले- बिहार की सभी 40 सीटें NDA की झोली में जाएंगी, INDIA गठबंधन पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget