एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव को CM फेस घोषित करने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'लालू जी का जंगलराज…'

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर सीवान में पत्रकारों से बात कर रहे थे. तेजस्वी पर तंज करते हुए कहा, "थोड़े दिन में तेजस्वी यादव कहने वाले हैं कि बिहार को हम सोने की लंका बना देंगे."

महागठबंधन के दलों ने सार्वजनिक रूप से मान लिया है कि तेजस्वी यादव सीएम फेस होंगे. डिप्टी सीएम के चेहरे मुकेश सहनी होंगे. आगे और डिप्टी सीएम हो सकते हैं. गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को इसकी घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कर दी गई. इस बीच चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया आई है. वे सीवान में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

प्रशांत किशोर ने कहा, "सत्ता जब जाने लगती है तो आदमी कुछ भी कहने को तैयार है. एक नहीं पांच डिप्टी सीएम बना दो उससे क्या होगा? ये कोई नई घोषणा थोड़ी है… पहले से मालूम है कि लालू जी का जंगलराज अगर लौटेगा तो उनका लड़का तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेगा. इसमें नई बात क्या है?"

संविदाकर्मियों को स्थायी और जीविका दीदियों को 30 हजार महीना देने का तेजस्वी ने ऐलान किया है. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि थोड़े दिन में तेजस्वी यादव कहने वाले हैं कि बिहार को हम सोने की लंका बना देंगे.

बिहार के लोग भूले नहीं हैं: प्रशांत किशोर

आरजेडी पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 18 साल से जब आपकी सरकार थी, आपके मां-बाप सरकार में थे तब बिहार की क्या दुर्दशा थी ये बिहार के लोग भूले नहीं हैं. आज बिहार के करोड़ों बच्चे बाहर जाकर मजदूरी कर रहे हैं और ये लोग बता रहें हैं कि बिहार में हम सबको नौकरी दे देंगे. बिहार की जनता इस गलती में पड़ने वाली नहीं है.

पीके ने कहा कि विकल्प के अभाव में लालू यादव के डर से बीजेपी और बीजेपी के डर से लालू यादव को लोग वोट देते रहे हैं. इस बार जनता के सामने एक सशक्त और ईमानदार विकल्प है, जन सुराज का विकल्प है. जनता इस बार गलती नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें- RJD नेता ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव से कर दी बड़ी मांग

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget