एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: बिहार में मुस्लिमों के टिकट को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, किसकी बढ़ेगी टेंशन?

Prashant Kishor Party: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर प्रशांत किशोर ऐलान कर चुके हैं. वहीं, बड़ी संख्या में मुस्लिमों को टिकट देने का ऐलान कर प्रशांत किशोर चर्चा में आ गए हैं.

Prashant Kishor News: बिहार की सियासत में जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों छाए हुए हैं. बिहार में पिछले दो सालों से प्रशांत किशोर पूरे प्रदेश के दौरा पर हैं. वो बिहार के सभी जिलों में पदयात्रा कर रहे हैं और बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर का मन बना चुके हैं. पार्टी बनाने को लेकर उन्होंने पहले ही ऐलान किया था कि 2 अक्टूबर 2024 को दल का गठन किया जाएगा. वहीं, इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार उनकी पार्टी बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. साथ ही 75 सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट उतारेगी. उससे पहले 21 नेताओं की एक कमेटी गठित करेंगे जो पार्टी के इन मामलों को देखेगी.

महिलाओं की भागीदारी पर प्रशांत किशोर क्या बोले?

दल बनाने के ऐलान को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी चाहती है कि नया दल बने. लोग चाहते हैं कि अगर बिहार में सुधार होना है तो राज्य में एक नया दल या नया विकल्प बनना चाहिए. वहीं, दल बनाने के निर्णय के दौरान उन्होंने पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जन सुराज आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा. हर लोकसभा क्षेत्र की भीतर आने वाली एक विधानसभा सीट से कम से कम एक महिला को जरूर चुनाव लड़ाया जाएगा. 

आरजेडी के वोट बैंक में कर सकते हैं सेंधमारी 

बता दें कि बिहार में अभी की राजनीतिक समीकरण के अनुसार मुख्य लड़ाई महागठबंधन और एनडीए के बीच है, लेकिन प्रशांत किशोर की पार्टी की एंट्री के बाद यह मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा. महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी है. वहीं, एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, आरएलएम, एलजेपी आर और 'हम' पार्टी प्रमुख है. जातिगत समीकरण की बात करे तो महागठबंधन में आरजेडी के पास अपना सबसे मजबूत वोट बैंक है. आरजेडी मुस्लिम और यादव समीकरण वाली पार्टी मानी जाती है, लेकिन मुस्लिम को लेकर प्रशांत किशोर के ऐलान से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की परेशानी बढ़ने वाली है.

ये भी पढे़ं: Prashant Kishor: 'लोग CM नीतीश...', RJD से मचे घमासान के बीच प्रशांत किशोर ने बताया बिहार में जनता का मूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget