एक्सप्लोरर

Jan Suraaj Candidate: कौन हैं विनायक गौतम? जन सुराज ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जताया है भरोसा

Prashant Kishor News: जन सुराज ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉ. विनायक गौतम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. डॉ. गौतम के पिता तिरहुत स्नातक से तीन बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं.

Jan Suraaj Candidate: जन सुराज ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा शनिवार को कर दी. मुजफ्फरपुर के डॉ. विनायक गौतम जन सुराज के प्रत्याशी होंगे. डॉ. विनायक गौतम पेशे से डॉक्टर हैं और प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट हैं. इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेतरहाट स्कूल से की है. इसके बाद एमबीबीएस की पढ़ाई देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर से और एमडी रेडियोलॉजी की पढ़ाई ग्रांट मेडिकल कॉलेज, सर जेजे हॉस्पिटल मुंबई से की है. इन्होंने दिल्ली, मुजफ्फरपुर, सासाराम, छपरा, बेतिया और मोतिहारी के मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दी हैं.

विनायक गौतम के पिता राम कुमार सिंह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और माता डॉ. सुनीति पांडेय एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर में प्रिंसिपल रही हैं. 

मुजफ्फरपुर ने पार्टी ने दी जानकारी

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जन सुराज ने डॉ. विनायक गौतम को अपने प्रत्याशी के रूप में घोषणा की. इस दौरान पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना सहित कई अन्य मौजूद रहे. वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी के तरफ से गोपी किशन, जेडीयू के तरफ से अभिषेक झा और निर्दलीय के रूप में लोजपा रामविलास के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश रौशन मैदान में हैं. वहीं, अभिषेक झा ने यहां से नामांकन पर्चा भी भर दिया है.

देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने से खाली हुई यह सीट

बता दें तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य रहे देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी से सांसद चुने जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. इस सीट पर भारत निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के अनुसार 18 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे. 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 21 नवंबर तक उम्मीदवार चुनाव से अपना नाम वापस ले सकते हैं. पांच दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और 9 दिसंबर को मतगणना होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget