एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: चुनावी रण में उतरने से पहले प्रशांत किशोर बना रहे हैं 'सुपर टीम', जन सुराज से जुड़े तीन दिग्गज

Jan Suraaj News: प्रशांत किशोर के संगठन से लगातार लोग जुड़ रहे हैं. इसको लेकर बिहार में सियासत भी हो रही है. वहीं, रविवार को भी कई दिग्गज प्रशांत किशोर के अभियान से जुड़े.

Prashant Kishor: जन सुराज अभियान से कई राजनीति दिग्गज जुड़ रहे हैं. वहीं, आज (28 जुलाई) पटना के ज्ञान भवन में जन सुराज अभियान की एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की उपस्थिति में कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉ. जागृति, बक्सर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आनंद मिश्रा और पूर्व आरजेडी विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी संगठन से जुड़े.

तीन दिग्गज जन सुराज में हुए शामिल 

भारत रत्न और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉ. जागृति ने प्रशांत किशोर की उपस्थिति में जन सुराज की सदस्यता लीं और इस अभियान में शामिल हो गईं. इनके अलावा 2024 लोकसभा चुनाव में बक्सर से निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मिश्रा ने जन सुराज की सदस्यता ली और इस अभियान को अपना समर्थन दिया. इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर के प्रयासों की तारीफ की. वहीं, प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने भी प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर जन सुराज की सदस्यता ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जन सुराज के माध्यम से परिवर्तन लाया जा सकता है.

प्रशांत किशोर के संगठन को लेकर सियासत हुई तेज

बता दें कि प्रशांत किशोर के संगठन जन सुराज से लगातार बिहार में लोग जुड़ रहे हैं. इसको लेकर प्रशांत किशोर राजनीतिक दिग्गजों सहित कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं की लिस्ट भी लगातार जारी कर रहे हैं. इस पर बिहार में खूब सियासत भी हो रही है. आरजेडी ने लेटर जारी कर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगाह किया था. इसके साथ ही प्रशांत किशोर के संगठन को बीजेपी की बी टीम बताई थी. इस दौरान प्रशांत किशोर पार्टी बनाने का भी ऐलान कर दिए हैं. दो अक्टूबर को पार्टी की घोषणा करेंगे. इसको लेकर वो संगठन के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: BJP ने पूछा, क्या राहुल गांधी के लिए बांग्लादेशी घुसपैठिए व बिहार के लोग एक समान हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget