एक्सप्लोरर

Bihar Politics: BJP ने पूछा, क्या राहुल गांधी के लिए बांग्लादेशी घुसपैठिए व बिहार के लोग एक समान हैं?

Shilpi Neha Tirkey Row: बिहार के लोगों को लेकर कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बयान पर बवाल मचा हुआ है. वहीं, इस पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Bihar Politics: देश की राजनीति में इन दिनों बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया हुआ है. वहीं, इस मुद्दे में अब बिहार के लोगों पर राजनीति छिड़ गई है. इस मामले पर झारखंड की कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने टिप्पणी की थी. इस पर झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि शिल्पी नेहा ने बिहार के लोगों का अपमान किया है.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने एक बेहद ओछा बयान दिया है. उन्होंने बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों की तुलना बिहार से आकर बसे लोगों से कर दी है. उन्हें समझना चाहिए कि देश के बाहर से जो मुस्लिम घुसपैठिए आए हैं हम उस पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि वो बिहार के लोगों का अपमान करके इस मामले को अलग ही रंग देने का प्रयास कर रही हैं.

कांग्रेस विधायक पर भड़की बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि मैं तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजेश ठाकुर से भी पूछना चाहता हूं कि क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और बिहार के लोगों एक समान हैं? यह कैसी तुलना की जा रही है?कांग्रेस को एक बार फिर से स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो बिहार और उत्तर-प्रदेश से आए लोगों को घुसपैठिए की नजरिए से देखती है?कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा ने बेहद शर्मनाक टिप्पणी की है, भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है.

कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने क्या कहा था?

दरअसल, झारखंड से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी चेंज पूरे झारखंड में हुआ है, रामगढ़ में बिहारी लोग मुखिया बन रहे हैं, लोग इस पर बात क्यों नहीं करते हैं. इसके बाद संथाल के बारे में भी हम बात करेंगे. सबसे ज्यादा वक्त तक तो ये लोग सत्ता में थे. 1985 आधारित डोमिसाइल नीति लाकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को भी इन्होंने रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट दे दिया. यहां के आदिवासी-मूलवासियों को शहर और आलीशान भवनों से दूर किसी कोने-खोमचे में समेट कर रख दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: मनु भाकर को CM नीतीश ने दी बधाई, कहा- आपने नया कीर्तिमान स्थापित किया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget