एक्सप्लोरर

Prashant Kishor Injured: आरा में जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, महिला को बचाने में सीने में लगी चोट

Prashant Kishor: आरा में जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई है. जनसभा से पहले रोड शो के दौरान एक महिला को बचाते हुए वो चोटिल हो गए थे.

आरा में शुक्रवार को जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई. यहां रोड शो के दौरान एक महिला को बचाते हुए उन्हें सीने में चोट लग गई थी. उसके बाद जब वो मंच पर आए तो सीने में दर्द होने लगी. समर्थकों ने उन्हें मंच से नीचे उतारा और फिर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज हुआ. इसके बाद वो तुरंत पटना के लिए निकल गए.

रोड शो के बाद रमना मैदान पहुंचे थे पीके

दरअसल आरा में प्रशांत किशोर बदलाव यात्रा के दौरान एक सभा के लिए पहुंचे थे. जहां 2 किलोमीटर के रोड शो के बाद वह रमना मैदान में पहुंच रहे थे, इसी दौरान एक महिला को बचाने में उनकी छाती में गाड़ी के गेट से चोट लग गई. रोड शो के दौरान जानता के उनका अभिवादन में उन्होंने गेट खोला तो एक महिला गेट के आगे-आगे खड़ी थी, जिसको बचाने के क्रम में अचानक से गेट को बंद करना पड़ा और प्रशांत गेट के बाहर निकले हुए थे तो गेट और गाड़ी के बीच में आने से उन्हें चोट लग गई.

इसके बावजूद भी प्रशांत किशोर सभा करने के लिए मंच पर पहुंच गए, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वो सभा नहीं कर पाए. वहीं प्रशांत किशोर के चोटिल होने की खबर देते हुए मंच से उदय नारायण सिंह ने बताया कि प्रशांत किशोर चोटिल हो गए हैं. वह आपके सामने एक दो मिनट के लिए आएंगे, लेकिन इसके बाद ही प्रशांत किशोर मंच पर दर्द से कराहते हुए दिखाई दिए और चोट वाली जगह पर ठंडे पानी का बोतल से पानी डालते दिखे.  

आरा के निजी अस्पताल में हुआ सीटी स्कैन 

हालांकि प्रशांत किशोर मंच पर ज्यादा देर तक नहीं रह पाए. उसके बाद उन्हें आरा के निजी अस्पताल में ले जाकर सीटी स्कैन कराया गया. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर विजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें केवल चोट थी, उन्हें एंटीबायोटिक और पेन किलर दे दिया गया है. अभी वह कंफर्टेबल हैं. रेस्ट की जरूरत है प्राइमरी जो ट्रीटमेंट उनका हुआ है, वह कंजरवेटिव है. ज्यादा घबराने वाली बात नहीं है. 24 से 48 घंटे में वह नॉर्मल हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: 'इस मर्डर में हाथ ना डालो...', शेरू सिंह ने पप्पू यादव को दी धमकी, सांसद ने हत्या पर उठाए थे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget