एक्सप्लोरर

संजय जायसवाल को प्रशांत किशोर का खुला चैलेंज, 'बिहार के सारे अपराधी जन सुराज में हैं तो…'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर संजय जायसवाल को जो लोग जन सुराज में जुड़े हैं वो अपराधी दिखते हैं तो बिहार में आपकी सरकार है. इन सारे अपराधियों को खुला क्यों छोड़ रखा है?

Prashant Kishor News: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने अभी हाल में ही यह बयान दिया था कि जन सुराज में 80 प्रतिशत लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं. उनके इस बयान पर अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है. सोमवार (30 जून, 2025) को प्रशांत किशोर ने खुला चैलेंज कर कहा कि अगर आप ये कह रहे हैं कि बिहार के सारे अपराधी जन सुराज में हैं तो आप क्या कर रहे हैं? पकड़िए… उनको जेल में डालिए. क्या पैसा लेकर छोड़े हैं कि वे जन सुराज में रहेंगे?

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर संजय जायसवाल को जो लोग जन सुराज में जुड़े हैं वो अपराधी दिखते हैं तो बिहार में आपकी सरकार है. दिल्ली में बीजेपी… एनडीए की सरकार है. तो इन सारे अपराधियों को खुला क्यों छोड़ रखा है? ये तो अपने ही मुंह पर कीचड़ लगा रहे हैं." 

संजय जायसवाल ने क्या कहा था?

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बयान दिया था कि जन सुराज के 80% लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं. प्रशांत किशोर की पार्टी में कौन क्या है इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. जिस व्यक्ति ने दलित समाज के एक सदस्य की निर्मम हत्या की थी वह आज बेतिया विधानसभा क्षेत्र से उनका (पीके का) उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहा है. पूरे शहर में उसके बैनर-पोस्टर लगे हैं. प्रशांत किशोर के साथ घूमने वाले अधिकतर लोग या तो अपराधी हैं या अपराधियों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

गयाजी में प्रशांत किशोर ने किया वादा

उधर सोमवार को गयाजी में प्रशांत किशोर ने जनता से बड़ा वादा किया. कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी. यह भी कहा कि इस साल छठ के बाद गुरुआ के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके.

यह भी पढ़ें- पटना में हुई महागठबंधन की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में क्या कुछ हुआ? लिए गए ये बड़े निर्णय

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget