एक्सप्लोरर

Jan Suraaj Padyatra: 'गांधी मैदान में मुझे भी भीड़ जुटाने आता है', प्रशांत किशोर ने बताया गांव-गांव में घूमने का अपना मकसद

Prashant Kishor Statement: प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान गोपालगंज पहुंचे हुए हैं. वहीं, रविवार को उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के 120वें दिन रविवार को गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड अंतर्गत सना उल्ला गोकुल पंचायत में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि मैं पांच से दस लोगों के बीच मीटिंग कर रहा हूं, ताकि हर एक समस्याओं को समझ सकूं वरना मुझे गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में भीड़ जुटाने आता है. वहीं, बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी  के नाम पर उनके बेकार नेताओं को भी वोट देकर जिताया. 40 में से 39 सांसद बीजेपी के जीत कर आए लेकिन क्या वो एक घंटा भी बिहार के लिए समय नहीं निकाल सकते थे? 

'आज हम पूरे देश को मजदूर दे रहे हैं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 40 प्रतिशत लोग जो खेती किसानी कर रहे हैं, वो सिर्फ अपने परिवार का पेट भर सकते हैं वो इतने गरीब हैं कि बस किसी तरीके से अपना पेट पाल रहे हैं. आज हमारे बिहार में सिमेंट, टीवी, छड़ की फैक्ट्री नहीं लग रही है. आज हम एक काम में सबसे आगे हैं. आज हम पूरे देश को मजदूर दे रहे हैं. आज गांव का जवान लड़का भेड़-बकरी की तरह पीठ पर झोला लटकाए देश के अन्य राज्यों में नौकरी खोजने जा रहा है. किस मुसीबत में वो और कितने छोटे कमरों में गुजारा कर रहा है यह दर्द सिर्फ उनको पता है.

प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बिहार की जनता जात-धर्म से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी के नाम पर उनके बेकार नेताओं को भी वोट देकर जिताया. आज इसकी सजा बिहारियों को यह मिली कि 10 साल होने को आए हैं लेकिन मोदी ने बिहार की जनता के लिए एक बार भी बैठक नहीं की. जिनके 40 में से 39 सांसद बीजेपी के जीत कर आए हैं वो एक घंटा भी बिहार के लिए समय नहीं निकाल सकते थे? कम से कम एक बैठक कर विचार तो किया ही जा सकता था कि बिहार की गरीब जनता के लिए ऐसा क्या किया जाए कि समस्या दूर हो सके. मैं आज पैदल-पैदल, गांव-गांव घूमकर आप लोगों को समझा रहा हूं, वो भी हाथ जोड़ कर समझा रहा हूं कि अगर आप अपनी चिंता खुद नहीं करेंगे, तो कोई दल कोई विचारधारा आपकी चिंता नहीं करेगा. 

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reaction: KCR के न्योता पर मुख्यमंत्री नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, BJP के खिलाफ कुछ बड़ा करने का इशारा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
Bihar News: बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget