एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'नीतीश कुमार की हालत अंधों में काना राजा वाली है', प्रशांत किशोर बोले- 'आज CM को भ्रम हो गया है कि...'

Lok Sabha Elections 2024: प्रशांत किशोर अभी जन सुराज पदयात्रा के दौरानन समस्तीपुर में हैं. वहीं, इस दौरान उन्होंने विपक्षी एकता को लेकर मंगलवार को सीएम को आड़े हाथों लिया.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बीते साल 2 अक्टूबर से बिहार के विभिन्न जिलों में जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraj Padyatra) कर रहे हैं. अभी समस्तीपुर में स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनकी पदयात्रा स्थगित है. इसके बावजूद वह बिहार की राजनीति में काफी सक्रिय हैं. मंगलवार को उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं मगर आज उनकी हालत अंधों में काना राजा की है. नीतीश कुमार बिहार में एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति हैं, इस बात का भ्रम उनको हो गया है कि मैं ही सब जानता हूं, मुझे ही सब मालूम है.

'सीएम नीतीश अपने इर्द गिर्द सब बेवकूफों को बैठाए हुए हैं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार आज अपने इर्द गिर्द सब बेवकूफ लोगों को बैठाए हुए हैं. आज बिहार में ऐसे भी नेता हैं जिसको नाम तक लिखना नहीं आता है और वहीं, नीतीश कुमार को नाम लिखना आता है तो लोगों को लगता है वो बहुत बड़े विद्वान आदमी हैं. बिहार में नेता ऐसा ही बनता आया है जो शर्ट के ऊपर गंजी पहनता हो और अपने को जमीनी नेता कहलवाने का दावा करता हो. आज नीतीश कुमार गंजी के ऊपर शर्ट पहन रहे हैं तो सबको लग रहा है कि वो विद्वान आदमी हैं. 

'नीतीश कुमार को अहंकार हो गया है- प्रशांत किशोर 

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हो सकते हैं, लेकिन वो बिहार के एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति नहीं हैं. आज नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़ा लिखा और समझदार हजारों की संख्या में लोग बिहार में हैं. आज बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है और नीतीश कुमार का अहंकार है कि देश में सबसे बड़े हैं. बिहार सबसे फिसड्डी और बात ऐसे करते हैं जैसे सबकुछ उन्होंने ही कर दिया है. 

महाठबंधन पर पीके का हमला

वहीं, जनसुराज के संस्थापक महाठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि आज आरजेडी का एमपी जीरो है, लेकिन प्रधानमंत्री से नीचे बात ही नहीं करते हैं. आज भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा वो ये तय कर रहे हैं. देश में बिहार सबसे गरीब और फिसड्डी है और नीतीश कुमार बात ऐसे करेंगे जैसे उन्होंने बिहार को अमेरिका बना दिया है.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: निर्माणाधीन पुल के पाया ढहने पर सुशील कुमार मोदी ने सरकार से पूछे 5 सवाल, नीतीश-तेजस्वी दे पाएंगे जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget