एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर बोले- लालू के लड़के हैं इसलिए डिप्टी CM हैं तेजस्वी, पूछा- देश में कौन सी नौकरी अपनी काबिलियत पर ले सकते हैं?

Bihar Politics: पीके ने गुरुवार को मीडिया संवाद के दौरान लालू के बेटे तेजस्वी पर हमला बोला. पहली ही कैबिनेट में 10 लाख नौकरी दे देंगे इस पर कोई सवाल क्यों नहीं करता?

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कुछ दिनों के लिए अपनी पदयात्रा रोक दी है. अपनी यात्रा के दौरान लगातार वो लोगों के बीच जा रहे थे. उनकी समस्या को सुन रहे थे और जागरूक भी कर रहे थे कि उन्हें वोट देने से पहले क्या सोचना है. किसके लिए सोचना है. गुरुवार (18 मई) को जन सुराज पदयात्रा के मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे पुत्र डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जमकर निशाना साधा. पीके ने कहा कि तेजस्वी अगर लालू के लड़के नहीं होते तो देश में ऐसी कोई नौकरी नहीं है, जो उनकी काबिलियत पर उनको मिल जाएगी.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बेरोजगारी को लेकर चुनाव से पहले आरजेडी की ओर से घोषणा कर दी गई कि वे आएंगे तो शिक्षकों की स्थिति को सुधार देंगे. पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख नौकरी शिक्षकों को देंगे. यही काम 2015 में बीजेपी ने किया था जो विपक्ष में रहता है, वो यही काम करता है.

10 लाख नौकरी देने वाले बयान पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा था कि पहली ही कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देंगे. इस पर पीके ने कहा कि आज इस पर सवाल क्यों नहीं करता है? आज उनसे कोई ये क्यों नहीं पूछ रहा है कि आपके ही तो माता-पिता 15 साल सरकार में थे तब क्यों नौकरी नहीं दी? अंध भक्त होकर आप किसी को वोट देंगे तो आप ठगे ही जाएंगे. आज तेजस्वी-नीतीश कुमार बंगाल, उत्तर प्रदेश घूम रहे हैं और अगस्त से सरकार में भी हैं.

'बिहार की जनता से माफी मांग लीजिए'

तंज कसते हुए पीके ने कहा कि पहली कैबिनेट के बजाय 100 कैबिनेट की बैठकें हो गईं, लेकिन अभी तक आपने नौकरी नहीं दी. अगर आप नौकरी नहीं दे रहे हैं तो बिहार की जनता से माफी मांग लीजिए कि आप नौकरी नहीं दे सकते हैं. तेजस्वी का जीवन निकल जाएगा इसके बाद भी वो 10 लाख नौकरियां नहीं दे पाएंगे.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: 'हमारा जनाता बबुआ जीएम होइहें, ना ना ऊ त डीएम होइहें हो', धीरेंद्र शास्त्री पर चढ़ा सोहर का रंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget