एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: JDU-RJD बताए, आपने पार्टी में कितनी ओबीसी महिलाओं को टिकट दिया? बोले प्रशांत किशोर

Women Reservation Bill 2023: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर नीतीश और तेजस्वी पर तंज कसा है. पीके मरवान प्रखंड के बसंतपुर गांव में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

मुजफ्फरपुर: देश भर में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) को लेकर सिसासत गरमाई हुई है. इस बीच जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मंगलवार (26 सितंबर) को बयान जारी कर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि जो आंदोलन करना चाह रहे हैं उनको करने दीजिए. मेरा मानना है कि महिला आरक्षण जो लागू हुआ है वो ठीक है. इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है. आंदोलन करने वाले जो बेवकूफ लोग हैं. उनको न महिला आरक्षण से मतलब है, न महिलाओं की स्थिति से. उनको मतलब है कि इसमें राजनीति होती रहे और कुछ न कुछ करके इसमें अपनी रोटी सेंकते रहें.

प्रशांत किशोर मरवान प्रखंड के बसंतपुर गांव में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जो लोग आज कह रहे हैं कि महिला आरक्षण में ओबीसी के लिए आरक्षण अलग से होनी चाहिए, ठीक है पहले आरक्षण आने दीजिए फिर अलग से ओबीसी के लिए भी आरक्षण लागू कर दीजिएगा.

महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण के लिए तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार बिहार और देश में आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करना चाहिए या नहीं? इस सवाल पर पीके ने कहा कि आरजेडी और जेडीयू से जरा पूछिए कि आपने पार्टी में कितनी ओबीसी महिलाओं को टिकट दिया है. जो मुसलमान समाज के लोग हैं, वो बीजेपी के डर से लालटेन को वोट दे रहे. इनको न जाति से मतलब है, न काम से, मतलब है इनको सिर्फ एक चीज से कि बीजेपी हारनी चाहिए.

'जाति पर वोट पड़ता तो पीएम को कैसे वोट मिलता?'

प्रशांत किशोर ने कहा कि सिर्फ जाति पर ही पूरे बिहार में वोट पड़ता तो मोदी को बिहार में वोट कैसे मिलता. पीएम मोदी की जाति का तो बिहार में कोई नहीं रहता है जो मुसलमान समाज के लोग हैं, वो जाति पर तो वोट नहीं दे रहे हैं, वो लालटेन (RJD) को क्यों वोट दे रहे हैं. बिहार में वोट चार वजह से पड़ता है, पहला जाति है, दूसरा धर्म है, तीसरा लालू के डर से लोग बीजेपी को वोट देते हैं. चौथा जो मुसलमान समाज है वो बीजेपी के डर से लोग लालटेन को वोट देते हैं. इनको न जाति से मतलब है, न काम से, मतलब है तो सिर्फ एक चीज से कि बीजेपी हारनी चाहिए. बीजेपी के विधायक ने अगर काम नहीं भी किया है, बात नहीं सुनी है तो भी आप लालटेन के डर से बीजेपी को वोट देते हैं.

ये भी पढ़ें: 2023 तक तेजस्वी को बन जाना था CM? जीतन राम मांझी बोले- नीतीश कुमार को सत्ता चाहिए, कहा- गरीबों के लिए PM मोदी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget