एक्सप्लोरर

Bihar Corona News: बिहार में डाकिया पहुंचाएंगे कोरोना किट, होम आइसोलेशन वाले कोविड पेशेंट को घर पर ही मिलेगी दवा

विभाग की ओर से फैसला लिया गया है कि अब डाकिया कोरोना मरीजों के घर कोरोना किट पहुंचाएंगे. वैसे मरीज जो घर में आइसोलेटेड हैं, उन्हें बाहर ना आना पड़े इस बाबत विभाग ने ये तैयारी की है.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. रोजाना सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं. संक्रमण की रफ्तार ने सरकार के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की परेशानी भी बढ़ा दी है. हालांकि, अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों में किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं पाई गई है. ऐसे में उन्हें होम आइसोलेशन में ही रहने को कहा गया है. इधर, घर में आइसोलेटेड कोविड पेशेंट को किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए इस बाबत भी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. 

डाकिया पहुंचाएंगे कोरोना किट

विभाग की ओर से फैसला लिया गया है कि अब डाकिया कोरोना मरीजों के घर कोरोना किट पहुंचाएंगे. वैसे मरीज जो घर में आइसोलेटेड हैं, उन्हें बाहर ना आना पड़े इस बाबत विभाग ने ये तैयारी की है. कोरोना किट में रोग निवारक सभी दवाइयां मौजूद रहेंगी जो मरीजों के लिए आवश्यक हैं. गौरतलब है कि बिहार में कोरोना (Coronavirus) की तीसरी लहर का कहर जारी है. बुधवार को जो आंकड़े सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो पटना में कोरोना के 1015 नए मामले सामने आए हैं.

Janta Darbar: नहीं सजेगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार, समाज सुधार अभियान भी स्थगित

पटना के अलावा सबसे अधिक गया में 168, मुजफ्फरपुर में 59 और नालंदा में 59 नए मरीज मिले हैं. राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 3697 हो गई है, जो कल तक 2222 थी. बीते 24 घंटे में राज्य में 1659 नए मामले सामने आए हैं. ऐसे में देखा जाए तो राज्य में महज 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. 

बीते 24 घंटे में दो लोगों की मौत

वहीं, बुधवार को बिहार में दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है. एक मौत गया के एएनएमएमसीएच और एक मौत पटना के एनएमसीएच में दर्ज की गई है. दोनों पहले से भी कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे. बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बेकाबू हो रहे रफ्तार को ही देखते हुए नाइट कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियों को छह जनवरी से लागू करने का फैसला लिया गया है. 

यह भी पढ़ें -   

Winter In Bihar: बिहार में सर्दी का सितम, जहानाबाद में ठंड के कारण शख्स की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

CM नीतीश के पिता की प्रतिमा स्थल पर हर साल होगा राजकीय समारोह, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, खान सर की गिरफ्तारी की मांग
पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, खान सर की गिरफ्तारी की मांग
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
बाहुबली नेता आनंद मोहन फिर बरसे, बिना नाम लिए JDU के बड़े नेताओं पर कहा- 'चाटुकार, बेईमानों ने नीतीश के...'
बाहुबली नेता आनंद मोहन फिर बरसे, बिना नाम लिए JDU के बड़े नेताओं पर कहा- 'चाटुकार, बेईमानों ने नीतीश के...'

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget