एक्सप्लोरर

Janta Darbar: नहीं सजेगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार, समाज सुधार अभियान भी स्थगित

मुख्यमंत्री के जनता दरबार को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. जनता दरबार के साथ ही समाज सुधार अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है. 

पटना: बिहार में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने सख्ती बढ़ाना शुरू कर दिया है. नाइट कर्फ्यू लगाने समेत अन्य प्रतिबंधों को लागू करने के साथ ही सरकार कई अहम फैसले ले रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री के जनता दरबार को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. ये आदेश इस बाबत जारी अगले आदेश तक लागू रहेगा. जनता दरबार के साथ ही मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है. 

मुख्यमंत्री आवास में कोरोना विस्फोट

बता दें कि कोरोना संक्रमण राज्य में बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. आम लोगों के साथ-साथ डॉक्टर और नेता भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री आवास तक संक्रमण पहुंच गया है. आवास में काम करने वाले करीब 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.  संक्रमितों में 30 से 35 सुरक्षाकर्मी और 7-8 स्टाफ शामिल हैं. अभी भी जांच जारी है. सभी सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ की  कोरोना जांच की जा रही है. हैरानी की बात यह है कि किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं.

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

प्रदेश भर में नाइट कर्फ्यू लागू

बिहार में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रदेश भर में नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में की गई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ये फैसला लिया गया है. बता दें कि राज्य में नाइट कर्फ्यू 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा, जो रात के 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा. नाइट कर्फ्यू लागू करने  के अलावे राज्य के सभी जिम, मॉल और पार्कों को बंद करने का फैसला लिया गया है. 

50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे स्कूल

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में की गई बैठक में ये फैसला लिया गया है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े दुकानों को छोड़ कर प्रदेश भर की सभी दुकानें रात के आठ बजे तक ही खुली रहेंगी. वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लास और सभी कॉलेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे. वहीं, इन सभी जगहों पर ऑनलाइन क्लास को प्राथमिकता देने को कहा गया है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक से पहले कोरोना पॉजिटिव मिले 4 मंत्री, दोनों डिप्टी सीएम भी संक्रमित

Bihar News: क्या आईजीआईएमएस और एम्स की ओपीडी में दिखाना चाहते हैं? जानिए- क्या होगा अब रजिस्ट्रेशन का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget